वेदांता धमाके में 25 मौतें 'मानवाधिकारों का उल्लंघन'; NHRC का बड़ा बयान, कंपनी के अधिकारी लपेटे में
देश
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) छत्तीसगढ़ के सिंघताराई में वेदांता के पावर प्लांट में हुए एक दुखद धमाके की जांच कर रहा है। यह घटना 14 अप्रैल को हुई थी, जिसमें गुरुवार तक मरने वालों की संख्या 25 पहुंच चुकी है। इस घटना को 'मानवाधिकारों का गंभीर उल्लंघन' बताते हुए, NHRC ने राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों से दो हफ्तों के भीतर एक विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।
जांच में ईंधन जमा मिला
जांच में पता चला कि बॉयलर में जरुरत से ज्यादा ईंधन जमा हो गया था, जिसके कारण धमाका हुआ। घायलों का इलाज अभी भी चल रहा है।
इस बीच, पुलिस ने वेदांता के डायरेक्टर अनिल अग्रवाल, प्लांट हेड देवेंद्र पटेल और अन्य लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने अब तक इस मामले में 8 से 10 लोगों को नामजद किया है। जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ेगी, इसमें और नाम भी जुड़ सकते हैं।