Loading...
वाराणसी हवाई अड्डे पर एयर इंडिया के यात्री की बंदूक से गोली चली, महिला-बच्चा घायल
वाराणसी हवाई अड्डे पर एयर इंडिया के यात्री की बंदूक से गोली चली

वाराणसी हवाई अड्डे पर एयर इंडिया के यात्री की बंदूक से गोली चली, महिला-बच्चा घायल

लेखन गजेंद्र
Aug 16, 2026
11:52 am

क्या है खबर?

उत्तर प्रदेश में वाराणसी के बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के टर्मिनल भवन में रविवार को सुरक्षा जांच के दौरान गोली चलने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि एयर इंडिया के एक यात्री की लाइसेंसी बंदूक से जांच के दौरान गोली चली थी, जिससे एक महिला और एक बच्चा घायल हो गया है। घायल का नाम सुमन कुमारी और रोहित राज है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना से अफरा-तफरी मच गई।

गोलीबारी

विमान में चढ़ने से पहले कर दी थी हथियार की घोषणा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यात्री आजमगढ़ का रहने वाला है और अपनी पत्नी के साथ एयर इंडिया की फ्लाइट IX-1810 से मुंबई जा रहा था।

उसके पास पिस्तौल और एक मैगज़ीन थी और उसने विमान में चढ़ने से पहले हथियारों की घोषणा कर दी थी, लेकिन जांच के दौरान उसकी पिस्तौल से गोली चल गई।

गोली पहले जमीन पर गिरी और फिर पास खड़े 2 लोगों को जा लगी। महिला की जांघ में, जबकि बच्चे के हाथ में चोट आई।

बयान

हवाई अड्डे के निदेशक का आया बयान

वाराणसी हवाई अड्डे के निदेशक ने मीडिया को बताया कि रविवार को सुबह लगभग 9:30 बजे यात्री के हथियार से गोली चली है।

उन्होंने बताया कि यात्री ने विमान में चढ़ने से पहले ही हथियार होने की सूचना दे थी, लेकिन हथियारों की जांच के दौरान, गोली चल गई।

उन्होंने बताया कि घायलों में एक सुरक्षा कर्मी शामिल है। मामले की जांच की जा रही है। स्थानीय पुलिस को सूचना दे दी गई है।

ADVERTISEMENT