NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / बेंगलुरु के होटल में मृत मिली उज्बेकिस्तान की महिला, हत्या की आशंका
    अगली खबर
    बेंगलुरु के होटल में मृत मिली उज्बेकिस्तान की महिला, हत्या की आशंका
    बेंगलुरु के होटल में उज्बेकिस्तान की महिला मृत पाई गई

    बेंगलुरु के होटल में मृत मिली उज्बेकिस्तान की महिला, हत्या की आशंका

    लेखन गजेंद्र
    Mar 14, 2024
    12:00 pm

    क्या है खबर?

    कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के एक होटल में बुधवार को उज्बेकिस्तान की एक महिला मृत पाई गई। उनकी पहचान 37 वर्षीय जरीन के रूप में हुई है।

    इंडिया टुडे के मुताबिक, जरीन 5 मार्च को बेंगलुरु आई थीं और शेषाद्रिपुरम इलाके के एक होटल में ठहरी थीं।

    पुलिस ने बताया कि शाम करीब 4:30 बजे होटल के स्टाफ ने कमरे का दरवाजा खटखटाया। कोई जवाब न मिलने पर मास्टर चाबी से दरवाजा खोला तो अंदर जरीन मृत पाई गईं।

    हत्या

    पुलिस को गला घोंटकर हत्या की आशंका

    बेंगलुरु सेंट्रल के पुलिस उपायुक्त शेखर एचटी ने बताया कि पुलिस को संदेह है कि जरीन को गला घोंटकर मारा गया। हालांकि, शव को पोस्टमार्टम के लिए बॉरिंग अस्पताल भेज दिया गया है।

    पुलिस ने बताया कि घटना के समय जरीन अकेली थीं। घटनास्थल की जांच के लिए फॉरेंसिक विशेषज्ञों के अलावा डॉग स्क्वॉयड को भी बुलाया गया है।

    पुलिस जरीन से जुड़े हर लिंक की जांच कर रही है।

    जांच

    पुलिस ने पासपोर्ट को जांच के लिए भेजा

    पुलिस उपायुक्त शेखर का कहना है कि होटल के अलावा आसपास के CCTV फुटेज की जांच की जा रही है। साथ ही होटल के रजिस्टर को भी कब्जे में लिया गया है।

    पुलिस ने बताया कि होटल के प्रबंधक की शिकायत के आधार पर रहस्यमयी मौत का मामला दर्ज किया गया है। जरीन ने 5 मार्च से अब तक क्या किया, इसकी पड़ताल भी की जा रही है।

    पुलिस ने जरीन के पासपोर्ट को जांच के लिए भेजा है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बेंगलुरु
    कर्नाटक
    बेंगलुरु पुलिस

    ताज़ा खबरें

    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार

    बेंगलुरु

    पिता का दोस्त बन जालसाज ने महिला से की ठगी, अकाउंट से उड़ाए 1 लाख रुपये साइबर अपराध
    कर्नाटक: बेंगलुरु में प्रेमिका को युवक के मोबाइल में मिली लड़कियों की 13,000 नग्न तस्वीरें कर्नाटक
    भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा से मिले नासा प्रमुख बिल नेल्सन नासा
    ओला कैब यूजर्स अब ऐप पर UPI से कर पाएंगे भुगतान, अगले सप्ताह होगी शुरुआत  ओला कैब्स

    कर्नाटक

    टास्क स्कैम का शिकार हुआ व्यक्ति, जालसाजों ने ठग लिए 1.1 लाख रुपये साइबर अपराध
    कर्नाटक: "धर्म के ठेकेदारों" का उत्पात जारी; होटल में ठहरे अंतर-धार्मिक जोड़े को पीटा, गाली-गलौज की कर्नाटक पुलिस
    कर्नाटक: होटल में घुसकर अंतर-धार्मिक जोड़े को पीटने वाले युवकों पर गैंगरेप का आरोप रेप
    निवेश कर मुनाफा कमाने के झांसे में फंसी डॉक्टर, जालसाजों ने ठग लिए 1.79 करोड़ रुपये साइबर अपराध

    बेंगलुरु पुलिस

    खोए हुए कुत्ते को खोजने वाले को यह व्यक्ति दे रहा एक लाख रूपये का इनाम कर्नाटक
    मंगलुरु हवाई अड्डे पर बम रखने वाले आरोपी ने किया आत्मसमर्पण, पहले भी हुआ था गिरफ्तार कर्नाटक
    कर्नाटक: सोती हुई मां की हत्या करने के बाद बॉयफ्रेंड के साथ फरार हुई युवती, गिरफ्तार कर्नाटक
    संजना गलरानी और रागिनी द्विवेदी ने किया था ड्रग्स का सेवन, फॉरेंसिक रिपोर्ट में हुई पुष्टि बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025