उत्तराखंड बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट अप्रैल के आखिरी हफ्ते में जारी होंगे
उत्तराखंड के छात्रों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे अप्रैल के आखिरी हफ्ते में जारी करेगा। अपने नतीजे देखने के लिए छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in या फिर results.digilocker.gov.in पर जा सकते हैं। इस साल 2.15 लाख से ज्यादा विद्यार्थियों ने ये परीक्षाएं दी थीं। इनमें 10वीं में करीब 1.12 लाख और 12वीं में लगभग 1.03 लाख छात्र-छात्राएं शामिल थे।
10वीं का पास प्रतिशत रहा 90.77%, 12वीं का 88.20%
बोर्ड की परीक्षाएं 21 फरवरी से 20 मार्च तक आयोजित की गई थीं, जबकि प्रैक्टिकल परीक्षाएं फरवरी के मध्य तक पूरी हो चुकी थीं। पिछले साल की बात करें तो 10वीं कक्षा का पास प्रतिशत 90.77% और 12वीं कक्षा का 88.20% रहा था। पिछले साल 10वीं में जतिन जोशी और 12वीं में कमल चौहान ने टॉप किया था। नतीजों का बेसब्री से इंतजार कर रहे सभी विद्यार्थियों को हमारी तरफ से शुभकामनाएं।