
उत्तराखंड: भीमताल के पास 1,500 फीट गहरी खाई में गिरी बस, 3 यात्रियों की मौत
क्या है खबर?
उत्तराखंड के भीमताल में बुधवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां एक यात्री बस 1,500 फीट की गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 3 यात्रियों की मौत हुई है।
हादसे के समय बस अल्मोड़ा से हल्द्वानी जा रही थी। तभी भीमताल के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे के बाद कई यात्री बस से बाहर गिर गए।
घायलों को भीमताल के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर बचाव कार्य जारी है।
हादसा
रस्सियों से यात्रियों को खींचा गया
हादसे के दौरान कुछ यात्री बस से गिर गए, जबकि कुछ ने कूदकर जान बचाई। कई यात्रियों को हादसे के बाद रस्सियों के सहारे खाई से बाहर निकाला गया है।
हादसे में 24 से अधिक यात्री घायल बताए जा रहे हैं। हल्द्वानी से 15 एंबुलेंस दुर्घटनास्थल पर भेजी गई हैं। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है।
मृतकों में 2 पुरुष और 1 महिला शामिल है। प्रशासन ने जांच के आदेश दिए हैं।
ट्विटर पोस्ट
हादसे के बाद बचाव का दृश्य
भीमताल में हुए भीषण बस एक्सीडेंट में दो पुरुष, एक महिला, यानी कुल तीन व्यक्तियों की मौत हो गई। दो दर्जन से ज़्यादा घायल है। कुछ ही देर में मजिस्ट्रीयल जाँच के आदेश होंगे, जाँच होगी और कुछ दिन बाद जाँच की फाइल दफ़्तर दाखिल हो जाएगी। इससे आगे की कार्रवाई कभी देखी नहीं आज से पहले।… pic.twitter.com/mPiobIhLr7
— Ajit Singh Rathi (@AjitSinghRathi) December 25, 2024