वाराणसी में गंगा के बीच नाव पर बैठकर इफ्तार पार्टी, 14 मुस्लिम युवक गिरफ्तार
क्या है खबर?
उत्तर प्रदेश के वाराणसी में गंगा नदी के बीच इफ्तार पार्टी करने पर पुलिस ने 14 मुस्लिम युवकों को गिरफ्तार किया है। युवकों ने सोमवार शाम को पंचगंगा घाट के पास नाव पर बैठकर इफ्तार पार्टी करते हुए अपना वीडियो साझा किया था, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई। घटना की शिकायत भाजपा युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष रजत जायसवाल ने थाना कोतवाली में दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस ने युवकों को गिरफ्तार किया है।
आरोप
युवकों पर बिरयानी खाने और गंगा में हड्डी फेंकने का आरोप
पुलिस में दर्ज शिकायत में आरोप है कि युवकों ने नाव पर इफ्तार पार्टी के दौरान मांसाहारी बिरयानी खाई थी, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। आरोप है कि मुस्लिम युवकों ने बिरयानी खाने के बाद मांस की हड्डियां गंगा नदी में फेंका है। पुलिस ने शिकायत के बाद युवकों की पहचान की और उनको हिरासत में लिया। भाजपा ने युवकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
वीडियो
वीडियो में इफ्तार करते दिख रहे युवक
युवकों ने कई वीडियो साझा किया है, उसमें नाव पर इफ्तार पार्टी का जिक्र है। अलग-अलग वीडियो में दिख रहा है कि कई युवक नाव में सवार होकर इफ्तार कर रहे हैं। उनके सामने पपीता, केला और कोल्ड्रिंक है। इसके अलावा कुछ बड़े बर्तन भी हैं। भाजपा नेताओं का कहना है कि गंगा जैसी पवित्र नदी में ऐसी हरकतें अस्वीकार्य हैं। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
ट्विटर पोस्ट
घटना का वीडियो
वाराणसी गंगा में नाव पर सवार होकर कुछ मुस्लिम युवकों ने इफ्तार पार्टी की थी. इस इफ्तार पार्टी की रील बनाई, सोशल मीडिया पर वायरल की.
— Priya singh (@priyarajputlive) March 17, 2026
रील वायरल होते ही मुस्लिम युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया. और अब 14 मुस्लिम युवक गिरफ्तार हुए हैं.
मुस्लिम युवकों पर आरोप है कि इन्होंने… pic.twitter.com/U4cIeKE2ND