LOADING...
प्रयागराज में कोल्ड स्टोरेज का टैंक फटने से इमारत ढही; 4 मौत, 12 अन्य घायल
प्रयागराज में कोल्ड स्टोरेज का टैंक फटने से इमारत ढही

प्रयागराज में कोल्ड स्टोरेज का टैंक फटने से इमारत ढही; 4 मौत, 12 अन्य घायल

लेखन गजेंद्र
संपादन भारत शर्मा
Mar 23, 2026
07:00 pm

क्या है खबर?

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में सोमवार को बड़ा हादसा हुआ। यहां गंगापार के फाफामऊ क्षेत्र में कोल्ड स्टोरज टैंक फटने के बाद इमारत के ढटने से 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 अन्य घायल हो गए। घटना चांदपुर गांव में घटी है। बताया जा रहा है कि स्टोरेज में अमोनिया गैस टैंक फटने से इमारत ढही है। घटना से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है। मौके पर पुलिस और अग्निशमन दल के कर्मचारी तैनात हैं।

हादसा

कैसे हुआ हादसा?

पुलिस ने बताया कि लखनऊ रोड पर समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री अंसार अहमद का कोल्ड स्टोरज है। दोपहर को यहां आलू रखा जा रहा था, तभी अमोनिया गैस से भरे टैंक में जोरदार विस्फोट हो गया। धमाका इतना तेज था कि स्टोरज की छत गिर गई और मौके पर मौजूद कई लोग दब गए। घटना के बाद अमोनिया गैस का रिसाव भी हुआ, जिसके कारण कोल्ड स्टोरेज के अंदर दाखिल होने में समस्या आ रही है।

बचाव

एक किलोमीटर तक फैली दुर्गंध

घटना के बाद अमोनिया गैस का रिसाव एक किलोमीटर तक हुआ, जिससे लोग परेशान हो गए। लोगों को सांस लेने में तकलीफ होने लगी। इससे बचने के लिए लोगों ने रूमाल को नाक और मुंह पर बांधा। पुलिस औऱ प्रशासन का कहना है कि हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। इसमें अधिकतर बिहार के मजदूर शामिल हैं। अभी एक शव बरामद हुआ है। घटना की जांच के आदेश दिए गए हैं।

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

हादसे के बाद का दृश्य

Advertisement

दुख

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर जताया दुख

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर लिखा, 'जनपद प्रयागराज के कोल्ड स्टोरेज में हुई दुर्घटना में जनहानि अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। इस दुर्घटना में दिवंगत हुए लोगों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने और अधिकारियों को घायलों को समुचित उपचार मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं। प्रभु श्रीराम दिवंगत आत्माओं को सद्गति एवं शोकाकुल परिजनों को दुःख सहन करने की शक्ति दे।'

मुआवजा

प्रधानमंत्री मोदी ने भी किया मुआवजे का ऐलान

इस घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दुख जताते हुए मुआवजे का ऐलान किया है। उन्होंने एक्स पर लिखा, 'उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में इमारत गिरने से हुई दुर्घटना से मैं बहुत दुखी हूं। इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएं प्रभावित लोगों और उनके परिवारों के साथ हैं। ईश्वर घायलों जल्द से जल्द स्वस्थ करें। प्रत्येक मृतक के परिजनों को प्रधानमंत्री राहत कोष से 2-2 लाख रुपये और सभी घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी।'

Advertisement