NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / उत्तर प्रदेश: कासगंज के थाने में युवक ने फांसी लगाई, आक्रोशित लोगों का पुलिस पर पथराव
    अगली खबर
    उत्तर प्रदेश: कासगंज के थाने में युवक ने फांसी लगाई, आक्रोशित लोगों का पुलिस पर पथराव
    कासगंज में पुलिस थाने में युवक ने फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की (तस्वीर: एक्स/@hathraspolice)

    उत्तर प्रदेश: कासगंज के थाने में युवक ने फांसी लगाई, आक्रोशित लोगों का पुलिस पर पथराव

    लेखन गजेंद्र
    Feb 09, 2024
    06:23 pm

    क्या है खबर?

    उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में अमांपुर थाने के शौचालय में एक 24 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की। युवक को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे अलीगढ़ भेजा गया है।

    घटना के बाद युवक के परिजन आगबबूला हो गए। उन्होंने थाने का घेराव किया।

    इस दौरान पुलिस ने भीड़ खदेड़ने के लिए लाठी फटकारी तो लोगों ने पथराव शुरू किया। इसमें कई पुलिसकर्मी घायल हुए। मौके पर पुलिस बल तैनात है।

    घटना

    क्या है मामला?

    अमांपुर थाना क्षेत्र के रसलुआ सुलहपुर में रहने वाले गौरव पर आरोप है कि उसने एक किशोरी को अगवा किया था। गौरव दलित जाति से है और लड़की भी सह-जाति है।

    पुलिस ने 3 फरवरी को गौरव को हिरासत में लिया और लगातार पूछताछ करती रही। युवक के परिजनों का कहना है कि लड़की बरामद होने के बाद भी पुलिस उसे तंग कर रही थी।

    शुक्रवार सुबह शौचालय जाने के बहाने गौरव ने कुंडे से लटककर आत्महत्या का प्रयास किया।

    ट्विटर पोस्ट

    युवक को अस्पताल ले जाती पुलिस

    UP : जिला कासगंज में आज 24 वर्षीय गौरव ने थाने के टॉयलेट में फांसी लगा ली। हालत बेहद गंभीर है, अलीगढ़ रेफर किया।

    परिजनों ने कहा- 'नाबालिग लड़की को भगाने के जुर्म में गौरव को पुलिस ने 6 दिन से पकड़ रखा था। बाद में वो लड़की भी मिल गई। लड़की की फैमिली व पुलिस उसे टॉर्चर कर रही थी' pic.twitter.com/rn65NgAiQH

    — Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) February 9, 2024

    जानकारी

    2021 में हुई थी ऐसी घटना

    अमांपुर की घटना से कासगंज की सदर कोतवाली में नवंबर 2021 में घटी घटना भी सामने आ गई, जिसमें हवालात में बंद 22 वर्षीय अल्ताफ ने शौचालय में फांसी लगाकर जान दी थी। उसे लड़की भगाने के आरोप में पकड़कर थाने लाया गया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    उत्तर प्रदेश
    उत्तर प्रदेश पुलिस
    आत्महत्या

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    उत्तर प्रदेश

    राम मंदिर: रामलला ने धारण किए हुए हैं 17 आभूषण, जानें क्या-क्या है अयोध्या
    उत्तर प्रदेश: मेरठ में कार लूटकर भाग रहे बदमाशों ने दरोगा को गोली मारी, फरार मेरठ
    दिल्ली और आसपास के इलाकों में बारिश, 27 जनवरी तक रहेगी कड़ाके की ठंड दिल्ली
    राजस्थान: कोटा में एक और छात्र ने की आत्महत्या, उत्तर प्रदेश के छात्र ने फांसी लगाई राजस्थान

    उत्तर प्रदेश पुलिस

    उत्तर प्रदेश: बस्ती में थानेदार के तबादले पर गले लगकर रोए लोग, देखें वीडियो उत्तर प्रदेश
    उत्तर प्रदेश: प्रधानाचार्य पर यौन उत्पीड़न का आरोप, छात्राओं ने खून से लिखा मुख्यमंत्री को पत्र उत्तर प्रदेश
    उत्तर प्रदेश: हापुड़ में कैदियों के 'अच्छे दिन', पुलिस और वकीलों के झगड़े में बने गवाह उत्तर प्रदेश
    उत्तर प्रदेश: हापुड़ की घटना से नाराज वकीलों ने लखनऊ में पुलिसकर्मियों को पीटा उत्तर प्रदेश

    आत्महत्या

    तमिलनाडु: NEET में फेल होने पर छात्र ने दी जान, पिता ने भी फांसी लगाई तमिलनाडु
    राजस्थान: कोटा में 1 और छात्र ने की आत्महत्या, अब तक 21 कर चुके हैं खुदकुशी राजस्थान
    छात्रों के बिगड़ते मानसिक स्वास्थ्य को लेकर IIT संस्थानों ने उठाए अहम कदम IIT-बॉम्बे
    कोटा में छात्रों की आत्महत्या मामले में बनेगी समिति, मुख्यमंत्री गहलोत ने कोचिंग संचालकों को फटकारा राजस्थान
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025