Page Loader
उत्तर प्रदेश: कासगंज में मंगेतर के सामने नाबालिग से गैंगरेप, 8 आरोपियों में भाजपा नेता शामिल
उत्तर प्रदेश के कासगंज में गिरफ्तार 8 आरोपी (तस्वीर: एक्स/@SachinGuptaUP)

उत्तर प्रदेश: कासगंज में मंगेतर के सामने नाबालिग से गैंगरेप, 8 आरोपियों में भाजपा नेता शामिल

लेखन गजेंद्र
Apr 14, 2025
11:44 am

क्या है खबर?

उत्तर प्रदेश के कासगंज में एक नाबालिग किशोरी का उसके मंगेतर के सामने गैंगरेप करने के आरोप में पुलिस ने 8 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें एक भाजपा नेता बताया जा रहा है। आरोपियों में अखिलेश प्रताप सिंह APS उर्फ गब्बर, अमित, सत्यपाल, अजय, रिंकू, सौरभ, ब्रजेश, सोनू हैं। APS भाजपा नेता है। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण करा लिया है। सभी आरोपी सोमवार को कोर्ट में पेश होंगे। मामला फास्ट ट्रैक कोर्ट में भेजने की योजना है।

घटना

क्या है मामला?

घटना कासगंज थाना क्षेत्र में 10 अप्रैल को दोपहर करीब 2:30 बजे हुई थी। आरोप है कि नाबालिग किशोरी और उसका मंगेतर एक नहर के किनारे खेत में बैठे थे, तभी उन्हें अकेला देखकर 10 लोगों के समूह ने धमकी दी। आरोप है कि बदमाश दोनों को धमकाकर सुनसान स्थान पर ले गए और मंगेतर को बंधक बनाकर उसके सामने किशोरी से बारी-बारी सामूहिक रेप किया और किशोरी की वीडियो बनाई। बदमाशों ने मंगेतर से पैसे भी छीन लिए।

जानकारी

आरोपी अखिलेश पर पहले भी दर्ज हैं केस

पुलिस का कहना है कि मामले की जानकारी मिलने के बाद टीम गठित की गई थी और रविवार को 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया। अखिलेश पर कासगंज में पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं। अभी 2 लोग फरार हैं, जिनको पकड़ा जा रहा है।

ट्विटर पोस्ट

कांग्रेस ने भाजपा को घेरा