Page Loader
उत्तर प्रदेश: गर्भवती पत्नी की इस बात से नाराज हुआ दरोगा, मार दी 3 गोलियां
उत्तर प्रदेश के झांसी में दरोगा ने गर्भवती पत्नी को गोली मारी (प्रतीकात्मक तस्वीर: फ्रीपिक)

उत्तर प्रदेश: गर्भवती पत्नी की इस बात से नाराज हुआ दरोगा, मार दी 3 गोलियां

लेखन गजेंद्र
Oct 09, 2023
03:11 pm

क्या है खबर?

उत्तर प्रदेश के झांसी में एक दरोगा ने अपनी गर्भवती पत्नी को अपनी सर्विस रिवॉल्वर से 3 गोलियां मार दीं। 2 गोली महिला के हाथ और 1 गोली उनके पेट को छूते हुए निकल गई। आरोपी दरोगा शशांक मिश्रा उल्दन थाना क्षेत्र के बंगरा चौकी के प्रभारी हैं। उनकी पत्नी शालिनी रावत डेढ़ महीने की गर्भवती बताई जा रही हैं। शालिनी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। फिलहाल आरोपी फरार है।

गोलीबारी

क्यों मारी गोली?

अमर उजाला के मुताबिक, घटना रविवार रात 11ः45 बजे घटी। पीड़ित शालिनी ने पुलिस को बताया कि शशांक रात में 11ः15 बजे झांसी में अपनी मां और भाई से मिलकर लौटे थे। आते ही वो मोबाइल चलाने लगे तो उन्होंने मना कर दिया। शालिनी ने कहा कि वह गर्भवती हैं और उनका हाल-चाल नहीं लिया। इस पर शालिनी ने उनकी पीठ पर 2 थपकियां लगाई। इससे शशांक नाराज हो गए और अलमारी से रिवॉल्वर निकालकर गोली मार दी।

आरोप

लड़की के परिजनों ने दहेज का आरोप लगाया

शालिनी ने पुलिस को बताया कि 3 गोलियां लगते ही वो गिर पड़ीं और किसी तरह पड़ोसियों से मदद मांगी। इसके बाद पड़ोसियों ने शालिनी को अस्पताल में भर्ती कराया। शालिनी के परिजनों का कहना है कि शशांक और शालिनी की शादी 2021 में हुई थी। उस समय दहेज में 25 लाख रुपय नकद दिए गए थे। आरोप है कि शशांक ने सोने की 50 अंगूठी मांगी थी, जिसको लेकर वह शादी के बाद भी दबाव बना रहा था।