NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / उत्तर प्रदेश: बेटी को जन्म देने पर पति और ससुराल वालों ने की महिला से मारपीट
    अगली खबर
    उत्तर प्रदेश: बेटी को जन्म देने पर पति और ससुराल वालों ने की महिला से मारपीट
    उत्तर प्रदेश: बेटी को जन्म देने पर पति और ससुराल वालों ने की महिला से मारपीट।

    उत्तर प्रदेश: बेटी को जन्म देने पर पति और ससुराल वालों ने की महिला से मारपीट

    लेखन भारत शर्मा
    Jun 04, 2022
    02:47 pm

    क्या है खबर?

    उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में एक महिला को उसके पति और ससुराल वालों ने दूसरी बेटी को जन्म देने की दिल दहलाने वाली सजा दी है।

    पति और ससुराल वालों ने महिला को न केवल भला-बुरा कहा, बल्कि घर के बाहर घसीटकर लात-घूंसों से मारपीट भी की।

    इस दौरान जब महिला दर्द से कराहती है तो ससुराल वाले उसे रोने से भी रोकते हैं।

    इस संबंध में पुलिस ने पति और ससुराल वालों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

    प्रकरण

    बेटे की चाहत में दिया घटना को अंजाम- SP

    पुलिस अधीक्षक (SP) सुधा सिंह ने बताया कि महिला का पति और ससुराल वाले शादी के बाद से बेटा चाहते थे। पहली बेटी के बाद उन्होंने महिला को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था। इसके बाद वह दूसरी बार गर्भवती हो गई, लेकिन गत दिनों उसने बेटी को जन्म दे दिया। इससे ससुराल वाले बेहद क्रोधित हो गए।

    उन्होंने बताया कि महिला के अस्पताल से घर पहुंचने के बाद पति और ससुराल वालों ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी।

    वीडियो

    सामने आया घटना का वीडियो

    SP ने बताया कि इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें देखा जा सकता है कि महिला को उसके ससुराल की दो महिलाएं घर के आगे बीच रास्ते में लात-घूंसों से पीट रही है। दोनों महिलाएं उसे गाली दे रही हैं और रोने से मना कर रही है।

    उन्होंने बताया कि दोनों महिलाएं पीड़िता पर कभी मुक्के से तो कभी लात से वार करती नजर आ रही है। इसके अलावा उसे बाल पकड़कर भी घसीटा गया है।

    आरोप

    महिला ने लगाया भूखा रखने और प्रताड़ित करने का आरोप

    SP ने बताया कि वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने उसके घर पहुंचकर उसे अस्पताल पहुंचाया। महिला का आरोप है कि दो बेटियां होने के कारण उसके पति और ससुराल वाले उसे बार-बार मारते-पीटते और प्रताड़ित करते थे। वह बार-बार बेटे को जन्म देने की मांग करते थे।

    उन्होंने बताया कि महिला ने अपने पति और ससुराल वालों पर कई बार भूखा रखने और मजदूरी कराने का भी आरोप लगाया है।

    कार्रवाई

    आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज की- SP

    SP ने बताया कि घटना के वीडियो के आधार पर महिला के पति और ससुराल वालों के खिलाफ मारपीट और घरेलू हिंसा का मामला दर्ज किया गया है। इसी तरह पीड़ित महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है और जल्द ही आरोपियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई की जाएगी।

    बता दें उत्तर प्रदेश में बेटी के जन्म पर महिला को प्रताड़ित करने के कई मामले सामने आ चुके हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    उत्तर प्रदेश
    महिलाओं के खिलाफ अपराध
    उत्तर प्रदेश पुलिस
    क्राइम समाचार

    ताज़ा खबरें

    जीमेल में अब स्मार्ट रिप्लाई होंगे और भी बेहतर, गूगल ने जोड़ा नया AI फीचर जीमेल
    I/O 2025: गूगल ने जेमिनी में जोड़ा AI असिस्टेंट, अब लाइव पहचान कर सुधारेगा गलतियां गूगल
    IPL 2025: वैभव सूर्यवंशी ने लगाया अर्धशतक, बने हमारे 'प्लेयर ऑफ द डे' वैभव सूर्यवंशी
    IPL 2025: RR ने CSK को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025

    उत्तर प्रदेश

    उत्तर प्रदेश: आगरा में पड़ोसी ने छत पर सो रहे परिवार पर फेंका तेजाब, 4 झुलसे उत्तर प्रदेश पुलिस
    UPSSSC: लेखपाल भर्ती में PET कटआफ को लेकर अभ्यर्थी नाराज, ट्टिटर पर उठाई ये मांग रोजगार समाचार
    UP Board Calendar 2022-23: मार्च में होंगी बोर्ड परीक्षाएं, कक्षा 9-10 के परीक्षा पैटर्न में बदलाव उत्तर प्रदेश के स्कूल
    निकाय चुनाव से पहले नेपाल के एंट्री प्वाइंट्स बंद, भारत से लोगों की आवाजाही पर असर बिहार

    महिलाओं के खिलाफ अपराध

    यौन हमले के लिए 'स्किन-टू-स्किन' संपर्क जरूरी नहीं, सुप्रीम कोर्ट ने बदला हाई कोर्ट का फैसला महाराष्ट्र
    दिल्ली: महिला और उसकी बेटी को सरेआम पीटा, AAP विधायक के समर्थकों पर आरोप दिल्ली पुलिस
    राजस्थान: छात्राओं का गैंगरेप करने के आरोप में 9 शिक्षकों और प्रधानाचार्य के खिलाफ केस दर्ज राजस्थान
    भारत में रोज 61 गृहणियां करती हैं आत्महत्या, घरेलू हिंसा को बड़ा कारण बता रहे विशेषज्ञ राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो

    उत्तर प्रदेश पुलिस

    उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रा के बाद अब मुहर्रम का जुलूस निकालने पर लगी रोक मुस्लिम
    उत्तर प्रदेश: लगभग 8,500 एनकाउंटरों में 3,300 बदमाशों पर चली गोली, 146 की मौत योगी आदित्यनाथ
    गोरखपुर: पुलिस की छापेमारी के दौरान व्यापारी की मौत, छह पुलिसकर्मी निलंबित गोरखपुर
    हिरासत में ली गईं लखीमपुर के पीड़ित किसानों से मिलने जा रहीं प्रियंंका गांधी उत्तर प्रदेश

    क्राइम समाचार

    AMU के प्रोफेसर की रेप को लेकर हिंदू देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी, प्रशासन ने दिया नोटिस उत्तर प्रदेश
    मेघालय में बेरोजगारी को लेकर पनपा नया उग्रवादी संगठन, मुख्यमंत्री को दी बम धमाकों की धमकी मेघालय
    पश्चिम बंगाल: गैंगरेप के बाद नाबालिग की मौत, TMC नेता का बेटा गिरफ्तार पश्चिम बंगाल
    महाराष्ट्र: नाश्ता परोसने में देरी से गुस्साए ससुर ने गोली मारकर की बहू की हत्या महाराष्ट्र
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025