उत्तर प्रदेश: मेरठ में छात्रा का अपहरण कर किया गैंगरेप, पीड़िता ने जहर खाकर दी जान

उत्तर प्रदेश सरकार के तमाम दावों के बाद भी राज्य में महिलाएं सुरक्षित नहीं है। आरोपी आए दिन महिला और छात्राओं के साथ दुष्कर्म और गैंगरेप जैसी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला सामने आया है मेरठ जिले के सरधना कोतवाली थाना क्षेत्र में, जहां चार युवकों ने ट्यूशन से लौट रही 10 कक्षा की छात्रा का अपहरण कर गैंगरेप कर दिया। इससे आहत होकर छात्रा ने घर जाकर जहर का खा लिया। इससे उसकी मौत हो गई।
देहात पुलिस अधीक्षक (SP) केशव कुमार ने बताया कक्षा 10 की छात्रा गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे ट्यूशन के लिए गई थी। शाम को वापस लौटते समय कपसाड़ गांव निवासी लखन, विकास और उनके दो अन्य साथियों ने उसका अपहरण कर दिया। इसके आद आरोपी उसे एक मकान में ले गए। वहां आरोपियों ने उसके साथ सामूहिक रूप से दुष्कर्म किया और बाद में उसे बदहवास हालत में छोड़कर फरार हो गए। इसके बाद छात्रा अपने घर रवाना हो गई।
SP ने बताया कि वारदात के बाद छात्रा बदहवास हालत में अपने घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद उसने अपने कमरे में जाकर विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। उसकी तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। उन्होंने आरोपियों पर गैंगरेप और उसके बाद बेटी को जहर खिलाने का आरोप लगाया।
SP ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों सुपुर्द कर दिया। इसके बाद उसके घर पहुंचकर छात्रा के कमरे की जांच की। इसमें पुलिस को एक सुसाइड नोट मिल गया। इसमें छात्रा ने लखन सहित चार युवकों पर अपहरण कर गैंगरेप करने का आरोप लगाया है। इसके आलावा गैंगरेप से आहत होकर विषाक्स सेवन की बात कही है। उन्होंने बताया कि सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस ने दबिश देकर राहुल को गिरफ्तार कर लिया।
SP ने बताया कि छात्रा के परिजनों की तहरीर और सुसाइड नोट के आधार पर आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने, अपहरण करने और POSCO एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसी तरह अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित कर दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि लखन भी छात्रा के साथ उसी जगह ट्यूशन जाता था।