Page Loader
उत्तर प्रदेश: गाजियाबाद में व्यवसायी के 4 मंजिला घर में लगी आग, 2 महिलाओं की मौत
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक व्यवसायी के घर में आग लगने से 2 की मौत (तस्वीर: pxhere)

उत्तर प्रदेश: गाजियाबाद में व्यवसायी के 4 मंजिला घर में लगी आग, 2 महिलाओं की मौत

लेखन गजेंद्र
Jun 12, 2023
11:26 am

क्या है खबर?

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में सोमवार सुबह टेंट व्यवसायी सतीश के 4 मंजिला मकान में अचानक आग लग गई। हादसे में 2 महिलाओं की दम घुटने से मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, लोनी सीमा थाने की लाल बाग कॉलोनी स्थित घर में सुबह 5ः30 बजे आग लगी। दमकलकर्मियों ने दोनों महिलाओं को घर से बाहर निकाला, लेकिन अस्पताल में उनको मृत घोषित कर दिया गया। धुएं के कारण उनका दम घुंट गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हादसा

महिलाओं ने आग से बचने के लिए चुना गलत रास्ता 

जानकारी के मुताबिक, टेंट व्यवसायी सतीश की पत्नी कुसुम रोजाना की तरह मंदिर गई हुई थीं। उनके अलावा घर में सतीश, उनकी मां बरतो देवी (72) और बहन ममता (42) पहली मंजिल पर सो रहे थे। आग लगने के बाद सतीश शोर मचाते हुए छत पर चढ़ गए और पड़ोसी की छत से नीचे उतर आए, जबकि उनकी मां और बहन आग से बचने के लिए नीचे की ओर भागीं और धुएं के बीच फंस गईं, जिससे उनकी मौत हुई।

ट्विटर पोस्ट

घर में तेजी से फैली आग