Page Loader
गाजियाबाद: भोजपुर की फैक्ट्री में अचानक फटा बॉयलर, 3 कर्मचारियों की मौत
गाजियाबाद की फैक्ट्री में बॉयलर फटने से 3 कर्मचारियों की मौत (प्रतीकात्मक तस्वीर)

गाजियाबाद: भोजपुर की फैक्ट्री में अचानक फटा बॉयलर, 3 कर्मचारियों की मौत

लेखन गजेंद्र
Mar 28, 2025
10:00 am

क्या है खबर?

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां भोजपुर थाना क्षेत्र के गौ अतरौली में स्थित नॉर्दर्न ईस्टर्न रबर एंड रोल फैक्ट्री में बॉयलर फटने से 3 कर्मचारियों की मौत हो गई। घटना सुबह 5 बजे हुई है। हादसे की सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है। मृतकों में कर्मचारी योगेंद्र कुमार, अनुज और अवधेश कुमार शामिल हैं। एक अन्य को हल्की चोट आई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।

हादसा

फैक्ट्री में बनाया जाता है लोहे का रोल

पुलिस ने बताया कि फैक्ट्री में लोहे का रोल बनाया जाता है और उस पर प्लास्टिक चढ़ाने का काम होता है। तीनों कर्मचारी भोजपुर, जेवर और मोदीनगर के रहने वाले हैं। पुलिस का कहना है कि सुबह फैक्ट्री में काम चल रहा था, तभी बॉयलर फट गया। हादसे के दौरान बॉयलर के पास खड़े कर्मचारियों की मौत हो गई। बॉयलर कैसे फटा इसकी जांच की जा रही है। कर्मचारियों ने लापरवाही का आरोप लगाया है।

ट्विटर पोस्ट

हादसे की जानकारी देते मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी