LOADING...
उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा में चूक, अयोध्या में हेलीपैड के पास लगी आग
उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा में बड़ी चूक हुई है

उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा में चूक, अयोध्या में हेलीपैड के पास लगी आग

Jun 19, 2026
03:49 pm

क्या है खबर?

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आया है। अयोध्या में राम कथा पार्क स्थित हेलीपैड के बगल में जहां मुख्यमंत्री योगी का हेलीकॉप्टर उतरने वाला था, वहां भीषण आग लगी है। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हेलीपैड से निकलकर सरयू अतिथि गृह तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था। पुलिस अब आग के कारणों की जांच में जुटी है।

घटना

क्या है आग लगने की पूरी घटना?

जानकारी के मुताबिक, राम कथा पार्क स्थित हेलीपैड के बगल में दोपहर में अचानक आग लग गई और कुछ ही देर में 15 मीटर तक फैल गई थी। मौके पर मौजदू सुरक्षाकर्मियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। इसके बाद दमकल विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मुख्यमंत्री योगी की सुरक्षा में हुई ये चूक सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़ी कर रही है।

Advertisement