Page Loader
अयोध्या: राम मंदिर की पहली प्राण प्रतिष्ठा वर्षगांठ पर क्या-क्या होंगे आयोजन? देखें सूची
अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ 11 जनवरी को (तस्वीर: एक्स/@ShriRamTeerth)

अयोध्या: राम मंदिर की पहली प्राण प्रतिष्ठा वर्षगांठ पर क्या-क्या होंगे आयोजन? देखें सूची

लेखन गजेंद्र
Dec 26, 2024
02:41 pm

क्या है खबर?

उत्तर प्रदेश में अयोध्या के राम मंदिर की पहली वर्षगांठ 11 जनवरी, 2025 को मनाई जाएगी, जिसको लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है। इसी दिन राम मंदिर में भगवान श्रीराम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा हुई थी। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने इसे 'प्रतिष्ठा द्वादशी' कहा है। ट्रस्ट ने इस दिन होने वाले कार्यक्रमों को लेकर एक्स पर सूची जारी की है, जिसमें सुबह से शाम तक के आयोजनों की जानकारी दी गई है।

राम मंदिर

सुबह 8 बजे से शुरू होगा सार्वजनिक आयोजन

ट्रस्ट ने बताया कि मंदिर परिसर के ⁠यज्ञ मंडप में शुक्ल यजुर्वेद के मंत्रों से अग्निहोत्र सुबह 8 से 11 बजे और दोपहर 2 से 5 बजे के बीच 6 लाख श्रीराम मंत्र जाप, राम रक्षा स्त्रोत, हनुमान चालीसा का पाठ होगा। इसके बाद मंदिर भूतल पर राग सेवा 3 से 5 बजे और बधाई गान 6 से 9 बजे होगा। यात्री सुविधा केंद्र के प्रथम तल पर संगीतमय मानस पाठ होगा। इसके अलावा अंगद टीला पर भी कार्यक्रम होंगे।

ट्विटर पोस्ट

राम मंदिर की पहली वर्षगांठ पर देखें कार्यक्रम की सूची