Page Loader
उत्तर प्रदेश: आगरा में दरोगा को बंधक बनाकर पीटा गया, लड़की के कपड़े फाड़ने का आरोप
उत्तर प्रदेश के आगरा में दरोगा को लड़की छेड़ने के आरोप में बंधक बनाकर पीटा गया

उत्तर प्रदेश: आगरा में दरोगा को बंधक बनाकर पीटा गया, लड़की के कपड़े फाड़ने का आरोप

लेखन गजेंद्र
Sep 18, 2023
11:43 am

क्या है खबर?

उत्तर प्रदेश के आगरा में ग्रामीणों ने एक दरोगा को लड़की के यौन उत्पीड़न के आरोप में पकड़ लिया और खंभे से बांधकर पीटा गया। ग्रामीणों ने दरोगा पर नशे में होने का आरोप लगाया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना बरहन इलाके के तिहेया गांव की बताई जा रही है। आरोप है कि दरोगा नशे की हालत में रविवार रात 11ः00 बजे दीवार फांदकर एक घर में घुस गया और लड़की को जबरन पकड़ लिया। उसने लड़की के कपड़े फाड़ दिए।

शर्मनाक

पुलिस की टीम ने दरोगा को छुड़ाया

लड़की के शोर मचाने पर उसके परिजनों ने दरोगा को पकड़ लिया। इसके बाद ग्रामीण भी इकट्ठा हो गए। आरोपी के दरोगा होने की जानकारी पर लोगों ने उसे खंभे से बांध दिया और जमकर पीटा। आरोपी बरहन थाने के संदीप कुमार बताए जा रहे हैं। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और उसे छुड़ाया। दरोगा को निलंबित कर दिया गया है। लड़की ने बताया कि दरोगा काफी समय से उसे परेशान कर रहा था।

ट्विटर पोस्ट

दरोगा को लोगों ने बंधक बनाया