LOADING...
उत्तर प्रदेश: अमेठी में सड़क किनारे खड़ी पिकअप से टकराइ एंबुलेंस, 5 लोगों की मौत
अमेठी में सड़क किनाने खड़ी पिकअप से टकराई एंबुलेंस

उत्तर प्रदेश: अमेठी में सड़क किनारे खड़ी पिकअप से टकराइ एंबुलेंस, 5 लोगों की मौत

Jun 15, 2025
03:15 pm

क्या है खबर?

उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर रविवार सुबह तेज गति से आ रही एक एंबुलेंस सड़क किनारे खड़ी पिकअप से टकरा गई। इसमें एंबुलेंस सवार 5 लोगों की मौत हो गई। यह दुर्घटना सुबह करीब साढ़े 5 बजे हुई जब एम्बुलेंस निर्माण मजदूर अशोक कुमार शर्मा का शव ले जा रही थी, जिनकी शनिवार को गुरुग्राम में सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। 5 मृतकों के अलावा एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल भी हुआ है।

हादसा

पिकअप का टायर हो गया था पंक्चर

अमेठी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पिकअप टायर पंक्चर होने के कारण सड़क किनारे खड़ी थी। उसी दौरान पीछे से आई एम्बुलेंस ने उसे टक्कर मार दी। एम्बुलेंस हरियाणा के नूह से बिहार के समस्तीपुर जा रही थी। उन्होंने बताया कि इस हादसे में मृतक मजदूर अशोक कुमार का बेटा राजकुमार शर्मा, रवि शर्मा, फूलो शर्मा, एम्बुलेंस चालक सरफराज खान और हेल्पर आबिद की मौत हो गई, जबकि शंभू राय घायल है।

रफ्तार

एंबुलेंस की रफ्तार थी बहुत अधिक

पिकअप चालक विजय सिंह ने बताया कि एम्बुलेंस कथित तौर पर लगभग 120 किमी/घंटा की गति से चल रही थी और नियंत्रण खोने के बाद खड़ी पिकअप से टकरा गई। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर दुख व्यक्त किया और अधिकारियों को तुरंत राहत कार्य शुरू करने को कहा। जिला प्रशासन ने पीड़ितों के परिवारों के लिए संपर्क करने और जानकारी प्राप्त करने के लिए एक टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है।