UPSC सिविल सेवा परीक्षा का परिणाम जारी, आदित्य श्रीवास्तव ने किया टॉप
क्या है खबर?
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सर्विस परीक्षा, 2023 का अंतिम परीक्षा परिणाम मंगलवार को जारी कर दिया।
परीक्षा में लखनऊ निवासी आदित्य श्रीवास्तव ने पहला स्थान पाया है। अनिमेष प्रधान ने दूसरा स्थान और डोनुरु अनन्या रेड्डी ने तीसरा स्थान पाया है। पीके सिद्धार्थ राजकुमार चौथे और रूहानी पांचवें स्थान पर रही हैं।
परीक्षार्थियों के अंकों की घोषणा 15 दिन बाद की जाएगी। साक्षात्कार में मुख्य परीक्षा के दौरान सफल 2,846 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था।
रिजल्ट
1,143 पदों के लिए 1,016 अभ्यर्थियों की नियुक्ति की सिफारिश
भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय विदेश सेवा (IFS) और भारतीय पुलिस सेवा (IPS) और अन्य सेवाओं के कुल 1,143 पदों के लिए 1016 अभ्यर्थियों की नियुक्ति की सिफारिश की गई है।
इनमें IAS के 180, IFS के 37 और IPS के 200 पदों के लिए नियुक्तियां शामिल हैं।
बता दें कि UPSC प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 16 जून, 2024 को होगा। इस बार 1,056 रिक्तियां भरी जाएंगी।
ट्विटर पोस्ट
UPSC का अंतिम परिणाम घोषित
यूपीएससी सिविल सर्विसेज 2023 का रिजल्ट जारी
— Vinay Saxena (@vinaysaxenaj) April 16, 2024
जिन अभ्यर्थियों ने इंटरव्यू दिया था, वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।#UPSCPrelims2024 #UPSC2024 pic.twitter.com/Q8JesaUC6c