NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / उत्तर प्रदेश: कथित छेड़छाड़ के दौरान दुर्घटना में अमेरिका में पढ़ने वाली छात्रा की मौत
    अगली खबर
    उत्तर प्रदेश: कथित छेड़छाड़ के दौरान दुर्घटना में अमेरिका में पढ़ने वाली छात्रा की मौत

    उत्तर प्रदेश: कथित छेड़छाड़ के दौरान दुर्घटना में अमेरिका में पढ़ने वाली छात्रा की मौत

    लेखन भारत शर्मा
    Aug 11, 2020
    03:10 pm

    क्या है खबर?

    उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में सोमवार को एक बार फिर निर्दोष के खून से सड़क लाल हो गई और एक 20 वर्षीय छात्रा तथा उसके परिवार का सपना बिखर गया।

    दरअसल, CBSE बोर्ड परीक्षा में अव्वल आने के बाद 3.83 करोड़ रुपये की स्कॉलरशिप पर अमेरिका के मैसाचुसेट्स स्थित बॉबसन कॉलेज ऑफ एंटरप्रेन्योरशिप पहुंचने वाली सुदीक्षा भाटी की दो बाइक सवार मनचलों द्वारा छेड़छाड़ करने के दौरान हुई दुर्घटना में मौत हो गई।

    सपना

    किसान की बेटी ने पूरा किया था अपना अमेरिका जाने का सपना

    सुदीक्षा ने साल 2018 में एक अप्रत्याशित उपलब्धि हासिल करते हुए सुर्खियां बटोरी थी।

    एक किसान की बेटी को अमेरिका के बॉबसन कॉलेज ऑफ एंटरप्रेन्योरशिप में उद्यमिता में स्नातक की पढ़ाई के लिए पूर्णकालिक स्कॉलरशिप मिली थी।

    उसने 12वीं CBSC बोर्ड परीक्षा में 98% अंक हासिल किए थे। उसने बॉबसन कॉलेज में दाखिल मिलने से पहले अमेरिका की ही लिहाई यूनिवर्सिटी में चार सप्ताह का प्री-कॉलेज कार्यक्रम पूरा कर लिया था।

    घटना

    पढ़ाई के लिए आगामी 20 अगस्त को अमेरिका जाने वाली थी सुदीक्षा

    कोरोना वायरस महामारी के बीच सुदीक्षा जून में अपने घर वापस आ गई थी और उसे 20 अगस्त को पढ़ाई के लिए फिर से अमेरिका लौटना था।

    सोमवार को वह अपने चाचा सतेंद्र भाटी के साथ अपने मामा से मिलने सिंकदराबाद जा रही थी।

    सतेंद्र भाटी ने बताया कि बुलंदशहर से निकलते ही बाइक सवार दो युवकों ने लापरवाही से उन्हें बार-बार ओवरटेक करना शुरू कर दिया। इसके बाद उन्होंने बाइक पर स्टंट दिखाए और आगे निकल गए।

    बयान

    बाइक की टक्कर से सुदीक्षा के सिर में लगी गंभीर चोट- चाचा

    भाटी ने NDTV को बताया, "मैंने बाइक को धीमा कर दिया, लेकिन दूसरी बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे हम गिर गए और मेरी भतीजी के सिर में गंभीर चोटें आई। मैं बाइक सवारों को पहचान नहीं सका और वह फरार हो गए।"

    बयान

    घटनास्थल पर किसी ने नहीं दी छेड़छाड़ की जानकारी- पुलिस

    एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी अतुल श्रीवास्तव ने कहा कि दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को बताया था कि एक तेज रफ्तार रॉयल एनफील्ड ट्रैफिक की वजह से अचानक रुक रुक गई और पीछे की बाइक से टक्कर हो गई।

    उन्होंने कहा कि घटना स्थल पर किसी भी रिश्तेदार या प्रत्यक्षदर्शी ने पुलिस को बाइक सवार युवकों द्वारा छेड़छाड़ करने की जानकारी नहीं दी और वो चले गए।

    गुस्सा

    पुलिस इसे दुर्घटना बता रही है, जबकि मेरी बेटी की हत्या हुई है- पिता

    NBT के अनुसार पुलिस द्वारा घटना को सड़क दुर्घटना बताने पर सुदीक्षा के पिता जीतेंद्र भाटी ने कहा कि पुलिस जले पर नमक छिड़क रही है और उसकी बेटी की हत्या हुई है।

    उन्होंने आरोप लगाया कि न तो पुलिस ने परिवार से संपर्क किया और न ही कोई मामला दर्ज किया।

    उन्होंने पुलिस के देरी से मामला दर्ज करने पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि यह हत्या का मामला है, लेकिन अभी तक आरोपी गिरफ्तार नहीं हुए।

    बयान

    दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें- मायावती

    पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा प्रमुख मायावती ने इस घटना को शर्मनाक करार दिया है। उन्होंने ट्वीट किया, "बेटियां कैसे आगे बढ़ेंगी? उत्तर प्रदेश सरकार को दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए। बसपा की यही पुरजोर मांग है।"

    छेड़खानी

    सुदीक्षा ने छेड़खानी के खिलाफ भी चलाया था अभियान

    लंबे समय तक छेड़छाड़ का विरोध करने वाली सुदीक्ष अब खुद कथित तौर पर उत्पीड़न का शिकार हो गई। स्कूल में रहते हुए उसने अपनी बेटियों को स्कूल भेजने और छेड़छाड़ के खिलाफ माता-पिता को आवाज उठाने को प्रेरित करने के लिए अपने गांव में "वॉयस ऑफ वुमन" डोर-टू-डोर अभियान शुरू किया था।

    होनहादा छात्र ने हमेशा शिक्षा को महिलाओं को सशक्त बनाने के साधन के रूप में देखा था, लेकिन अब उसके सपने अधूरे रह गए।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    उत्तर प्रदेश
    बुलंदशहर
    कोरोना वायरस

    ताज़ा खबरें

    PBKS बनाम DC: समीर रिजवी ने जड़ा IPL में पहला अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: DC ने PBKS को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: DC ने रोमांचक मुकाबले में PBKS को हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स  IPL 2025
    IPL 2025: श्रेयस अय्यर ने DC के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग

    उत्तर प्रदेश

    विकास दुबे ही नहीं, ये पांच पुलिस एनकाउंटर भी रहे हैं काफी विवादित हैदराबाद
    उत्तर प्रदेश में 74 एनकाउंटर की जांच हुई पूरी, सभी में पुलिस को क्लीन चिट योगी आदित्यनाथ
    उत्तर प्रदेश: विकास दुबे के एनकाउंटर पर ग्रामीणों ने मनाई खुशी, बोले- मिल गई नई आजादी कानपुर
    कोरोना वायरस: देश में फिर लग रहे लॉकडाउन कितने प्रभावी साबित होंगे? पुणे

    बुलंदशहर

    बुलंदशहर हिंसा: योगी आदित्यनाथ से मिले शहीद इंस्पेक्टर के परिजन, दिया मदद का भरोसा योगी आदित्यनाथ
    बुलंदशहर गोकशी मामलाः पुलिस ने पहले निर्दोषों को जेल में डाला, अब पकड़े गए असली आरोपी उत्तर प्रदेश
    बुलंदशहर हिंसाः गोली मारने से पहले इंस्पेक्टर पर किया गया था कुल्हाड़ी से हमला उत्तर प्रदेश
    बुलंदशहर हिंसा का मुख्य आरोपी योगेश राज गिरफ्तार, एक महीने से तलाश में थी पुलिस उत्तर प्रदेश

    कोरोना वायरस

    कोरोना वायरस: भारत में बीते दिन 904 मौतें, अब तक 40,000 से अधिक की मौत भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: कई देशों में दूसरी लहर का कहर, भारत में अभी पीक आना बाकी भारत की खबरें
    वुहान: पूरी तरह ठीक नहीं हुए हैं कोरोना को हरा चुके 90 फीसदी लोगों के फेफड़े चीन समाचार
    कोरोना संक्रमण को दोबारा फैलने से रोकने के लिए क्या कदम उठा रहे यूरोपीय देश? चीन समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025