NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / उत्तर प्रदेश: दुष्कर्म के आरोपी ने किया भागने का प्रयास, पुलिस ने पैर में मारी गोली
    अगली खबर
    उत्तर प्रदेश: दुष्कर्म के आरोपी ने किया भागने का प्रयास, पुलिस ने पैर में मारी गोली

    उत्तर प्रदेश: दुष्कर्म के आरोपी ने किया भागने का प्रयास, पुलिस ने पैर में मारी गोली

    लेखन भारत शर्मा
    Aug 14, 2020
    09:20 pm

    क्या है खबर?

    उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के गढ़ में छह वर्षीय मासूम का अपरहण कर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने आखिरकार आठ दिन बाद गिरफ्तार कर लिया है।

    हालांकि, इस दौरान आरोपी ने पुलिस की बंदूक छीनकर भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उसके पैर में गोली मार दी।

    इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने अब उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है।

    वारदात

    आरोपी ने मासूम का अपहरण कर की थी दरिंदगी

    आरोपी ने गत 6 अगस्त को गढ़ गांव में घर के बाहर खेल रही एक छह वर्षीय मासूम का अपहरण कर लिया था।

    इसके बाद वह उसे जंगल में ले गया और उससे दुष्कर्म कर घायल अवस्था में झाडियों में पटक दिया था।

    परिजनों की सूचना के बाद पुलिस ने करीब 12 घंटे बाद मासूम को खून से लथपथ हालत में बरामद किया था। उसका अभी मथुरा अस्पताल में इलाज चल रहा है, जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है।

    गिरफ्तारी

    पुलिस ने जंगल में दबिश देकर किया आरोपी को गिरफ्तार

    NDTV की रिपोर्ट के अनुसार हापुड़ पुलिस अधीक्षक (SP) संजीव सुमन ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी मोहम्मपुर निवासी दलपत है। पुलिस को शुक्रवार को जंगलों में दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया।

    इसके बाद पुलिस उसे घटना स्थल पर लेकर गई थी, लेकिन वहां उसने पुलिसकर्मी की बंदूक छीनकर भागने का प्रयास किया।

    इस दौरान हुई मुठभेड़ में पुलिस ने उसके पैर में गोली मारकर उसे काबू किया। उपचार के बाद उसे जेल भेज दिया गया।

    गुमराह

    आरोपी ने किया था पुलिस को गुमराह करने का प्रयास

    SP ने बताया कि आरोपी दलपत ने गुरुवार को पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया था। उसने गंगा नदी के किनारे अपने कपड़े और एक सुसाइड नोट छोड़ा था।

    जिसमें लिखा था, 'मैं जानता हूं कि मुझे मुठभेड़ में मार दिया जाएगा और मैं इस तरह से मरना नहीं चाहता हूं। मैं अपने जीवन को खत्म करने के लिए खुद अपना रास्ता चुनूंगा, कृपया मेरे बच्चों को परेशान न करें।'

    हालांकि पुलिस को इस पर भरोसा नहीं हुआ था।

    इनाम

    पुलिस ने आरोपी पर घोषित किया था 50,000 रुपये का इनाम

    SP ने बताया कि वारदात के बाद पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उस पर 50,000 रुपये के इनाम की घोषणा की थी।

    इसके अलावा परिजनों के बताए हुलिए के अनुसार उसका स्केच जारी किया था। इस स्केच को सभी पुलिस थानों में भिजवाया गया था।

    उस दौरान पुलिस से बचने के लिए आरोपी करीब सात दिन तक गांव के पास के जंगलों में भटकता रहा, लेकिन शुक्रवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर उसे दबोच लिया।

    हैवानियत

    आरोपी ने मासूम के साथ की थी हैवानियत

    SP ने बताया कि आरोपी दलपत ने मासूम के साथ बड़ी हैवानियत की थी। मासूम के निजी अंगों में कई चोटों के निशान मिले हैं।

    इतना ही नहीं, पुलिस को उसके बहते खून को रोकने के लिए एक सर्जरी भी करनी पड़ी थी। हालत यह है कि मासूम एक शब्द भी नहीं बोल पा रही है।

    चिकित्सकों की टीम उस पर नजरें बनाए हुए हैं। अस्पताल प्रशासन को मासूम की सही तरह से देखरेख करने के निर्देश दिए गए हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    उत्तर प्रदेश
    उत्तर प्रदेश पुलिस

    ताज़ा खबरें

    JSW MG को बिक्री में मिली 40 फीसदी की बढ़त, अब तक की सर्वाधिक  MG मोटर्स
    IPL 2025: क्वालीफायर-2 में बारिश ने डाला खलल, मैच धुला तो किसे मिलेगा फाइनल का टिकट? IPL 2025
    ऋतिक रोशन-कियारा आडवाणी समेत फिल्मों में आ रहीं इन 5 नई जोड़ियाें पर सबकी नजर तृप्ति डिमरी
    ग्रिंडर ऐप पर लड़की बनकर धोखाधड़ी कर रहे लड़के, बरतें ये सावधानियां  डेटिंग ऐप्स

    उत्तर प्रदेश

    मुजफ्फरनगर: नाबालिग बच्चों के यौन शोषण का आरोपी आश्रम संचालक बाबा और उसका शिष्य गिरफ्तार मिजोरम
    नोएडा: स्कूल ने छिपाई छात्रा की आत्महत्या की घटना, गुपचुप कर दिया अंतिम संस्कार हरियाणा
    कोरोना वायरस पर काबू पाने की कवायद के बीच फिर से हो रहे लॉकडाउन कर्नाटक
    कोरोना वायरस: आगरा में 43 लाख लोगों की स्क्रीनिंग में एक के हुई संक्रमण की पुष्टि आगरा

    उत्तर प्रदेश पुलिस

    उत्तर प्रदेश: पुलिसकर्मी को पीट रही थी हिंसक भीड़, 'फरिश्ता' बनकर आए शख्स ने बचाया गुजरात
    क्या कानून की रक्षक उत्तर प्रदेश पुलिस खुद कानून का पालन करती है? उत्तर प्रदेश
    उत्तर प्रदेश: प्रदर्शन को दौरान मारे गए युवक के परिजनों ने कराई पुलिकर्मियों के खिलाफ FIR उत्तर प्रदेश
    उत्तर प्रदेश: पुलिस ने छह साल पहले दुनिया छोड़ चुके व्यक्ति के खिलाफ की कार्रवाई उत्तर प्रदेश
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025