LOADING...
लखनऊ: झुग्गी-झोपड़ी में भीषण आग, 100 से अधिक सिलेंडर फटे, मवेशी जले और कई बच्चे गायब 
लखनऊ के विकास नगर में झुग्गी-झोपडियों में लगी भीषण आग

लखनऊ: झुग्गी-झोपड़ी में भीषण आग, 100 से अधिक सिलेंडर फटे, मवेशी जले और कई बच्चे गायब 

लेखन गजेंद्र
Apr 16, 2026
09:09 am

क्या है खबर?

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के विकास नगर इलाके में बुधवार शाम को भीषण आग लग गई, जिसमें 1,200 से अधिक झुग्गी-झोपड़ी जलकर खाक हो गईं। झोपड़ियां को बगल में आवासीय सोसाइटी, होटल और कई शोरूम हैं। आग इतनी भयावह थी कि उसकी लपटें 10 किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही थीं। आग के कारण झोपड़ियों में रखें 100 से अधिक सिलेंडरों में धमाके हुए हैं। यहां रहने वाले लोग रोते-बिलखते देखे गए।

हादसा

कैसे हुआ यह भीषण हादसा?

विकासनगर सेक्टर-12 स्थित मिनी स्टेडियम से कुछ दूर 3 बीघा खाली जमीन है। यह आवासीय सोसाइटी के बगल में है, जहां काफी सालों से लोग झोपड़ी बनाकर रह रहे हैं। बुधवार शाम को अचानक एक झोपड़ी में आग लगी, जिसके बाद 1,200 झोपड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर हाहाकार मच गया। मौके पर पुलिस और प्रशासन की टीम पहुंच गई। अग्निशमन विभाग की 22 गाड़ियों ने करीब 3 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

आग

4 बच्चों के जिंदा जलने का दावा, 50 के अधिक मवेशी जले

एक व्यक्ति ने अपने 4 बच्चों के जिंदा जलने का दावा किया है और 50 मवेशी भी आग में जल गए। कुछ लोगों ने बच्चों के गायब होने का भी दावा किया है। हालांकि, अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। घटना की सूचना पर उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने अग्निकांड की उच्च स्तरीय जांच कराने की बात कही है। सभी बेघर लोगों को नगर निगम के शिविर में जगह दी गई है। पड़ताल जारी है।

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

लखनऊ में आग का भयावह दृश्य

Advertisement