जौनपुर के एक इलाके में 2 अलग-अलग हादसे, महाकुंभ से लौट रहे 8 श्रद्धालुओं की मौत
क्या है खबर?
उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के बदलापुर इलाके में गुरुवार तड़के 2 बड़े सड़क हादसे हो गए, जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई और 40 से अधिक लोग घायल हुए हैं।
पहला हादसा गुरुवार आधी रात के बाद हुआ, जिसमें प्रयागराज से अयोध्या जा रही श्रद्धालुओं से भरी सूमो कार को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया।
दूसरा हादसा गुरुवार तड़के उसी जगह हुआ, जहां महाकुंभ से लौट रही डबल डेकर बस एक ट्रक से टकरा गई।
हादसा 1
सूमो कार हादसे 5 लोगों की मौत
जानकारी के मुताबिक, बदलापुर थाना क्षेत्र के सरोखनपुर अंडरपास के ऊपर राजमार्ग पर सूमो कार को अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी।
हादसे के समय सूमो में 11 लोग सवार थे, जो सभी प्रयागराज के महाकुंभ से लौट रहे थे और अयोध्या जा रहे थे। हादसे में 3 महिलाओं, 1 पुरुष और 1 बच्चे की मौत हुई है।
सभी 6 घायलों को जिला अस्पताल जौनपुर भेजा गया है। सूमो सवार सभी झारखंड के रहने वाले हैं।
हादसा 2
डबल डेकर बस हादसे में 3 की मौत
दूसरा हादसा इस हादसे कुछ घंटे बाद ठीक उसी जगह हुआ, जहां सूमो और अज्ञात वाहन की टक्कर हुई थी।
हादसे के समय महाकुंभ से श्रद्धालुओं को लेकर लौट रही एक डबल डेकर बस चावल से लदे ट्रक से पीछे से टकरा गई। बस में 54 यात्री सवार थे।
सभी श्रद्धालु 15 फरवरी को दिल्ली से महाकुंभ के लिए निकले थे और वापस लौट रहे थे।
हादसे में 3 की मौत हुई है और कई घायल हुए हैं।
ट्विटर पोस्ट
सड़क हादसे में बस और सूमो कार का हाल
जौनपुर के बदलापुर में भीषण सड़क हादसा
— Shivang Timori (@shivangtimori) February 20, 2025
कुंभ जा रही श्रद्धालुओं से भरी डबल डेकर बस हादसे का हुई शिकार, बस और ट्रक की जोरदार टक्कर, हादसे में 8 श्रद्धालुओं की मौत, 40 श्रद्धालुओं घायल। #Jaunpur #Accident #KumbhMela2025 #UttarPradesh pic.twitter.com/4RJhdKbP2W