
गाजियाबाद में महिला का शव सूटकेस में मिला, शरीर पर चोट के निशान
क्या है खबर?
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक महिला का शव मिलने से हड़कंप मिल गया। शव को सूटकेस में बंद करके सड़क पर फेंका गया था।
पुलिस ने बताया कि लोनी में बेहटा नहर वाली सड़क के पास एक सूटकेस लावारिस हालात में पड़ा होने के बाद स्थानीय लोगों ने कंट्रोल रूम को सूचना दी थी।
पुलिस ने सूटकेस खोला तो उसमें एक युवती मृत अवस्था में मिली। उसके माथे पर सिंदूर था और उसने पैरों में अंगूठियां पहन रखी थी।
हत्या
शरीर पर चोट के निशान
पुलिस ने बताया कि महिला की संभावित उम्र 25 वर्ष लग रही है। महिला की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
उसके चेहरे और शरीर पर चोट के काफी निशान मिले हैं। उसके हाथ-पैर मोड़कर सूटकेस में रखा गया था। सूटकेस को चादर से लपेटकर फेंका गया था।
फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंचकर वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र कर रही है और जल्द ही सफलता मिलने का भरोसा दिया है।
जांच
हापुड़ में भी मिला था शव
उत्तर प्रदेश के हापुड़ में भी ऐसी घटना 30 मई को सामने आई थी, जिसमें एक सूटकेस में बंद 23 वर्षीय महिला का शव मिला था।
महिला की पहचान दिल्ली की नीलेश के रूप में हुई थी। मामले में पुलिस ने युवती के दोस्त सत्येंद्र यादव को गिरफ्तार किया था।
पुलिस ने बताया कि सत्येंद्र ने नीलेश का दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या की थी, उसके बाद शव को सूटकेस में भरकर फेंका था।
ट्विटर पोस्ट
पुलिस ने जानकारी दी
दिनांक 10-06-2025 को थाना लोनी बॉर्डर क्षेत्रांतर्गत एक सूटकेस में अज्ञात महिला का शव मिलने की सूचना प्राप्त होने के सन्दर्भ में कृत कार्यवाही से संबंधित सहायक पुलिस आयुक्त अंकुर विहार की बाइट। pic.twitter.com/A5bIEy5IN5
— DCP RURAL COMMISSIONERATE GHAZIABAD (@DCPRuralGZB) June 10, 2025