LOADING...
लखनऊ के बाद गाजियाबाद की 500 झुग्गियों में भीषण आग, सिलेंडर के धमाकों से दहला इलाका
गाजियबाद के इंदिरापुरम में लगी भीषण आग

लखनऊ के बाद गाजियाबाद की 500 झुग्गियों में भीषण आग, सिलेंडर के धमाकों से दहला इलाका

लेखन गजेंद्र
Apr 16, 2026
01:50 pm

क्या है खबर?

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बुधवार शाम को 1,200 से अधिक झुग्गियों में आग लग गई थी। अब गाजियाबाद के इंदिरापुरम में ऐसी घटना सामने आई है। यहां के कनवानी गांव में दोपहर 12 बजे 500 से अधिक झुग्गियों में आग लगी है, जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। एक-एक करके कई सिलेंडर के धमाकों की आवाज सुनाई दे रही है। आग इतनी भीषण है कि उसका धुआं 5 किलोमीटर दूर से दिख रहा है।

हादसा

गाजियाबाद और नोएडा के दमकल वाहन पहुंचे

आग की सूचना मिलते ही गाजियाबाद के अलावा नोएडा के दमकल वाहन भी मौके पर भेजे गए हैं। अभी तक 8 से 10 गाड़ियां मौके पर आग को बुझा रहे हैं। झुग्गी में रहने वाले लोगों को बाहर निकाल लिया गया है। हालांकि, इसमें हताहत और झुलसे लोगों की जानकारी सामने नहीं आई है। आग बुझाने का काम और बचाव कार्य जारी है। आसपास रिहायशी इलाका होने के कारण धुआं काफी परेशानी पैदा कर रहा है।

ट्विटर पोस्ट

इंदिरापुरम में लगी आग

Advertisement

हादसा

लखनऊ की आग में 2 बच्चों की मौत

लखनऊ के विकास नगर इलाके में रिंग रोड के पास बुधवार शाम को 1,200 से अधिक झुग्गी-झोपड़ी में आग लगी थी। झोपड़ियां के बगल में आवासीय सोसाइटी, होटल और कई शोरूम हैं। आग इतनी भयावह थी कि उसकी लपटें 10 किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही थीं। आग के कारण झोपड़ियों में रखें 100 से अधिक सिलेंडरों में धमाके हुए हैं। आग की चपेट में आने से 2 बच्चे और 50 से अधिक मवेशियों की मौत हुई है।

Advertisement