NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / आगरा में अतुल सुभाष जैसा मामला, TCS के प्रबंधक ने वीडियो बनाकर फांसी लगाई
    अगली खबर
    आगरा में अतुल सुभाष जैसा मामला, TCS के प्रबंधक ने वीडियो बनाकर फांसी लगाई
    आगरा में पत्नी से तंग आकर युवक ने आत्महत्या की

    आगरा में अतुल सुभाष जैसा मामला, TCS के प्रबंधक ने वीडियो बनाकर फांसी लगाई

    लेखन गजेंद्र
    Feb 28, 2025
    02:52 pm

    क्या है खबर?

    उत्तर प्रदेश के आगरा में बेंगलुरु के अतुल सुभाष जैसा मामला सामने आया है, जिसमें एक व्यक्ति ने पत्नी पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए फांसी लगा ली।

    मृतक व्यक्ति 37 वर्षीय मानव शर्मा है, जो टाटा कन्सलटेंसी सर्विस (TCS) में रिक्रूटमेंट प्रबंधक थे।

    उन्होंने आत्महत्या से पहले 7 मिनट का एक वीडियो रिकॉर्ड किया है, जिसमें रोते हुए अपनी पत्नी को इस कदम के लिए दोषी ठहराया है।

    पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

    घटना

    क्या है पूरा मामला?

    आगरा सदर में डिफेंस कॉलोनी में रहने वाले मानव शर्मा के पिता नरेंद्र शर्मा वायुसेना से सेवानिवृत्त हैं।

    उन्होंने बताया कि उनके बेटे की शादी पिछले साल 30 जनवरी 2024 को आगरा के बरहन निवासी निकिता से हुई थी।

    मानव मुंबई TCS में कार्यरत था, तो निकिता भी उसके साथ चली गयी।

    उन्होंने बताया कि शादी के कुछ दिन तो ठीक था, लेकिन उसके बाद निकिता और मानव का झगड़ा होने लगा। बहू ने बेटे को फंसाने की धमकी दी।

    धमकी

    बहू पर किसी और से प्यार करने का आरोप

    उन्होंने आरोप लगाया कि बहू का किसी और के साथ अफेयर है। वह मानव से कहती थी कि वह अपने बॉयफ्रेंड के साथ रहेगी।

    इसके बाद दोनों 23 फरवरी को मुंबई से आगरा आ गए, जिसके बाद मानव निकिता को उसके मायके छोड़ने गया था।

    आरोप है कि मानव के ससुराल पक्ष ने उसे और उसके परिवार को दहेज मामले में फंसाने की धमकी दी।

    इसके बाद घर लौटकर मानव ने 24 फरवरी को सुबह 5 बजे आत्महत्या कर ली।

    आत्महत्या

    24 तारीख को रिकॉर्ड किया वीडियो मोबाइल में मिला

    मानव ने 24 फरवरी को आत्महत्या करने से पहले मोबाइल में 7 मिनट का वीडियो रिकॉर्ड किया था।

    इसमें उसने सरकार और न्यायपालिका से मर्दों के बारे में सोचने और जरूरी कदम उठाने की अपील की थी।

    उसने वीडियो में रोते हुए बताया कि उसकी पत्नी का किसी और के साथ रिश्ता है।

    मानव की आत्महत्या के बाद वीडियो उसके मोबाइल पर मिला जो अब सोशल मीडिया पर सामने आया है।

    लापरवाही

    पुलिस ने नहीं दर्ज की थी प्राथमिकी

    मानव के पिता ने बताया कि वे अपने बेटे को सेना अस्पताल लेकर गए थे, जहां उसे मृत घोषित किया गया।

    उसके बाद 26 फरवरी को उन्होंने थाने में शिकायत दर्ज करानी चाही तो शिवरात्रि पर पुलिस के व्यस्त होने के कारण उन्हें लौटा दिया गया

    उसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की थी।

    उनका कहना कि बहू उनके बेटे से कहती थी कि परिवार ने उसकी मर्जी के खिलाफ शादी कराई थी।

    जांच

    निकिता ने आरोप को नकारा

    दैनिक भास्कर के मुताबिक, निकिता शर्मा का कहना है कि अफेयर की जो बात मानव ने बताई है, वह पुरानी बात है।

    उसने बताया कि मानव इसी बात से नाराज होकर काफी शराब पीते थे और उनके साथ मारपीट करते थे।

    निकिता का कहना है कि 3 बार मानव ने पहले भी आत्महत्या की कोशिश की थी, तन उसने बचाया था।

    निकिता ने बताया कि 24 तारीख को उन्होंने मानव की बहन को आत्महत्या को लेकर सचेत किया था।

    घटना

    क्या है अतुल सुभाष मामला?

    बिहार निवासी अतुल ने 9 दिसंबर को बेंगलुरु के मुन्नेकोलल स्थित अपने अपार्टमेंट में फंदे से झूलकर आत्महत्या की थी।

    आत्महत्या से पहले उन्होंने 80 मिनट का एक वीडियो रिकॉर्ड किया था, जिसमें उन्होंने पत्नी निकिता और उसके परिवार पर पैसे ऐंठने के लिए उन पर 9 मामले दर्ज करने का आरोप लगाया था।

    उन्होंने बताया था कि इन मामलों में कोर्ट से उन्हें लगातार तारीखें मिली रही थी।

    इन सबसे परेशान होकर उन्होंने आत्महत्या करने का फैसला किया है।

    ट्विटर पोस्ट

    मानव शर्मा का वीडियो

    यूपी : आगरा में TCS कंपनी के रिक्रूटमेंट मैनेजर मानव शर्मा ने फांसी लगाकर जान दे दी। मरने से पहले मानव ने रोते हुए Video बनाया।

    इसमें कहा– "मैं पत्नी से तंग आ चुका हूं। प्लीज मर्दों के बारे में कोई तो बात करे, वो बहुत अकेले हो जाते हैं" pic.twitter.com/RldGT8SnG3

    — Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) February 28, 2025

    जानकारी

    यहां से लें मदद

    यहां से लें सहायता अगर आप या आपके जानने वाले किसी भी प्रकार के तनाव से गुजर रहे हैं तो आप समाजिक न्याय एवं आधिकारिता मंत्रालय के हेल्पलाइन नंबर 1800-599-0019 या आसरा NGO के हेल्पलाइन नंबर 91-22-27546669 पर संपर्क करें।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    उत्तर प्रदेश
    आगरा
    आत्महत्या
    बेंगलुरु

    ताज़ा खबरें

    इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को दूसरे वनडे में हराया, सीरीज में हासिल की अजेय बढ़त  इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, एबी डिविलियर्स को पछाड़ा इंडियन प्रीमियर लीग
    इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज: जो रूट ने जड़ा 18वां वनडे शतक, बने सर्वाधिक रन वाले इंग्लिश बल्लेबाज इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    JSW MG को बिक्री में मिली 40 फीसदी की बढ़त, अब तक की सर्वाधिक  MG मोटर्स

    उत्तर प्रदेश

    कुंभ में बसंत पंचमी पर अमृत स्नान: वाहनों का प्रवेश बंद, सुरक्षा के कड़े इंतजाम कुंभ मेला
    महाकुंभ में बसंत पंचमी पर शाही स्नान, कड़ी सुरक्षा के बीच लाखों ने लगाई डुबकी कुंभ मेला
    महाकुंभ में स्नान के लिए जा रहे परिवार की कार ट्रेलर से भिड़ी, 6 की मौत कुंभ मेला
    चक्रवात और पश्चिमी विक्षोभ से फिर बदलेगा मौसम, तूफान-बारिश की चेतावनी  बारिश

    आगरा

    चीन से उत्तर प्रदेश लौटा व्यक्ति मिला कोरोना संक्रमित, जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजा गया सैंपल कोरोना वायरस
    सुल्तानपुरी मामला: दिल्ली पुलिस का नया खुलासा, ड्रग्स तस्करी में निधि को किया था गिरफ्तार दिल्ली पुलिस
    लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर कोहरे के कारण यात्रियों से भरी बस पलटी, 3 की मौत उत्तर प्रदेश
    उत्तर प्रदेश: आगरा में धर्मशाला की खुदाई के दौरान मकान ढहे, कई मलबे में फंसे उत्तर प्रदेश

    आत्महत्या

    मुंबई: अटल सेतु पर कार खड़ी करके समुद्र में कूदा इंजीनियर, आर्थिक रूप से था परेशान महाराष्ट्र
    महाराष्ट्र: पुणे में ऑनलाइन गेम खेलने के बाद किशोर ने 14वीं मंजिल से कूदकर जान दी महाराष्ट्र
    महाराष्ट्र: मुंबई में किशोर ने बुरे बर्ताव से तंग आकर आत्महत्या की, शिक्षक-सहपाठियों पर आरोप महाराष्ट्र
    दिल्ली: पति के कर्ज से परेशान महिला ने फांसी लगाई, वीडियो बनाकर सुनाया दुख दिल्ली

    बेंगलुरु

    बेंगलुरु के ताज वेस्ट एंड होटल को मिली बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस बल तैनात कर्नाटक
    उबर ने बेंगलुरु में शुरू की नई सेवा, पालतू जानवर लेकर भी यात्रा कर सकेंगे यात्री उबर
    मुनाफा कमाने के चक्कर में व्यक्ति को हुआ भारी नुकसान, जालसाजों ने ठगे 21 लाख रुपये साइबर अपराध
    मल्लिकार्जुन खड़गे ने कर्नाटक सरकार को वापस लौटाई आवंटित जमीन, जानिए क्या है कारण कर्नाटक
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025