LOADING...
केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय के 2 भांजे पानी को लेकर भिड़े, 1 की गोली मारकर हत्या
केंद्रीय मंत्री नित्यानंद के 2 भांजों के बीच गोलीबारी में एक की हत्या

केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय के 2 भांजे पानी को लेकर भिड़े, 1 की गोली मारकर हत्या

लेखन गजेंद्र
Mar 20, 2025
12:28 pm

क्या है खबर?

बिहार के भागलपुर में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद के 2 भांजे मामूली विवाद में आपस में भिड़ गए, जिसके बाद एक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना नवगछिया के जगतपुर गांव में हुई है। यहां राय के 2 भांजे जयजीत यादव औक विकल यादव में पानी को लेकर झगड़ा हुआ था। गोलीबारी में विकल की गोली लगने से मौत हो गई है, जबकि जयजीत गंभीर रूप से घायल हैं। गोलबारी में राय की बहन भी घायल हैं।

विवाद

किस बात पर हुआ विवाद?

जयजीत और विकल के बीच जमीन को लेकर पिछले कुछ समय से विवाद था, जिससे दोनों में तनातनी चल रही थी। गुरुवार को यह विवाद तब बढ़ा, जब सुबह साढ़े 6 बजे जयजीत का घरेलू सहायक पानी देने वाले बर्तन में उंगली डुबोकर लाया। इस बात पर विकल की जयजीत से बहस हो गई और यह इतनी बढ़ी की विकल अंदर से पिस्तौल ले आया और जयजीत के मुंह पर दाग दिया। गोली जयजीत के जबड़े को पार कर गई।

गोलीबारी

जयजीत ने विकल से पिस्तौल छीनकर गोली चलाई

गोली लगने पर जयजीत जमीन पर गिर गया, लेकिन गंभीर हालत में उठा और विकल से भिड़ गया। उसने विकल से पिस्तौल छीन ली और पास से गोली मार दी। विकल की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि जयजीत को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ज्यादा खून बहने से उसकी हालत गंभीर है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। उन्होंने जांच शुरू कर दी है। फॉरेंसिक टीम भी मौके पर है।