NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / सेनेगल मेंं गिरफ्तार हुआ अंडरवर्ल्ड डॉन रवि पुजारी, लाया जा सकता है भारत
    अगली खबर
    सेनेगल मेंं गिरफ्तार हुआ अंडरवर्ल्ड डॉन रवि पुजारी, लाया जा सकता है भारत

    सेनेगल मेंं गिरफ्तार हुआ अंडरवर्ल्ड डॉन रवि पुजारी, लाया जा सकता है भारत

    लेखन प्रमोद कुमार
    Feb 01, 2019
    10:51 am

    क्या है खबर?

    अंडरवर्ल्ड डॉन रवि पुजारी को अफ्रीकी देश सेनेगल से गिरफ्तार किया गया है।

    बताया जा रहा है कि पुजारी को भारतीय एजेंसियों से मिली सूचनाओं के आधार पर 22 जनवरी को गिरफ्तार किया गया था।

    पुजारी 90 के दशक में मुंबई में एक सक्रिय अपराधी था और उस पर हत्या और फिरौती मांगने जैसे कई संगीन आरोप हैं।

    कहा जा रहा है कि पुजारी को पूछताछ के लिए भारत भी लाया जा सकता है।

    कार्रवाई

    रेस्तरां चलाता था पुजारी

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुजारी सेनेगल में महाराजा नाम से रेस्तरां चलाता था। वहीं से वह भारत के अलग-अलग शहरों में उगाही के लिए फोन करता था।

    कुछ दिन पहले मुंबई क्राइम ब्रांच ने दो आरोपियों को दबोचा था। इनसे मिली जानकारी के आधार पर ही इंटरपोल के जरिए पुजारी के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया था।

    इसके बाद 22 जनवरी को उसे गिरफ्तार किया गया और 26 जनवरी को भारतीय दूतावास को इसकी जानकारी दी गई।

    धमकी

    बॉलीवुड हस्तियों को देता था धमकी

    रवि पुजारी बॉलीवुड हस्तियों को धमकी देकर उनसे पैसे मांगता था।

    उसने सलमान खान, शाहरुख खान, यश चोपड़ा, फरहान अख्तर, अक्षय कुमार, बोनी कपूर, महेश भट्ट, रितेश देशमुख और करिश्मा कपूर आदि को धमकी दी थी। कुछ समय पहले उसने सिंगर अरिजीत सिंह से Rs. 5 करोड़ की फिरौती मांगी थी।

    पुलिस का कहना है कि वह इंटरनेट की VOIP तकनीक के जरिए फोन कर धमकी देता था। इसलिए लोकेशन की पहचान कर पाना असंभव होता था।

    जानकारी

    जिग्नेश मेवाणी को भी मिली थी धमकी

    पिछले साल जून में रवि पुजारी ने गुजरात के विधायक जिग्नेश मेवाणी को धमकी दी थी। जिग्नेश की तरफ से शिकायत में कहा गया था कि रवि पुजारी ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी। जिग्नेश को ये फोन ऑस्ट्रेलिया से आए थे।

    परिचय

    छोटा राजन के लिए काम करता था पुजारी

    मुंबई में जब अंडरवर्ल्ड सक्रिय था तब रवि पुजारी छोटा राजन के लिए काम करता था। वह राजन के लिए हत्या की सुपारी लेता था। वह राजन के सबसे करीबी लोगों में शामिल था।

    साल 1993 में मुंबई में हुए बम धमाकों के बाद दाऊद इब्राहिम और छोटा राजन अलग हो गए।

    इसके बाद रवि पुजारी ने बैंकॉक जाकर अपनी नई गैंग बनाई थी।

    जानकारी के लिए बता दें कि छोटा राजन फिलहाल नवी मुंबई की जेल में बंद है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मुंबई
    शाहरुख खान

    ताज़ा खबरें

    राहुल ने पाकिस्तान को 'ऑपरेशन सिंदूर' की सूचना देने पर उठाए सवाल, केंद्र ने दिया जवाब राहुल गांधी
    IPL में सलामी बल्लेबाज के तौर पर केएल राहुल का कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  केएल राहुल
    विराट कोहली की 10वीं की अंकतालिका हुई वायरल, जानिए क्या रहा था परिणाम भारतीय क्रिकेट टीम
    कमल हासन की 'ठग लाइफ' समेत साउथ से आ रहीं इन 5 फिल्मों पर सबकी नजर रजनीकांत

    मुंबई

    मुंबई में शर्मनाक घटना, नशे में चूर चार लोगों ने कुत्ते के साथ किया गैंगरेप क्राइम समाचार
    मुंबई हमले की 10वीं बरसी आज, अमेरिका ने दोषियों पर रखा Rs. 35 करोड़ का ईनाम आतंकवादी हमला
    अब कैब की तरह मोबाइल से बुक हो सकेंगे हेलिकॉप्टर, अमेरिकी कंपनी भारत में करेगी शुरूआत हेलीकॉप्टर
    महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पर ट्रैफिक नियम तोड़ने के कारण 13,000 का जुर्माना, पुलिस ने किया माफ देवेंद्र फडणवीस

    शाहरुख खान

    शाहरुख खान को क्यों मिली धमकी, जानिये पूरा मामला हॉकी वर्ल्ड लीग
    अपनी इस फिल्म से दर्शकों को सरप्राइज़ देंगे शाहरुख, फिल्म के गाने में दिखेंगी श्रीदेवी सेलिब्रिटी गॉसिप
    मुंबई में 'जीरो' के सेट पर लगी आग, सेट पर मौजूद थे शाहरुख खान सेलिब्रिटी गॉसिप
    #BirthdaySpecial: चचेरे भाई-बहन फराह और फरहान के जन्मदिन पर जानें उनसे जुड़ी कुछ खास बातें बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025