उज्जैन में मस्जिद हटाने को लेकर प्रदर्शनकारी और पुलिस में झड़प, आंसू गैस के गोले दागे
क्या है खबर?
मध्य प्रदेश के उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण परियोजना के तहत शाही मस्जिद के एक हिस्से को ध्वस्त करने को लेकर सोमवार को विवाद शुरू हो गया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हुई। इलाके में पत्थरबाजी शुरू होने के बाद पुलिस ने लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले दागकर लोगों को खदेड़ा। घटना के बाद मौके पर त्वरित कार्रवाई बल (RAF) के जवानों समेत भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
प्रदर्शन
पुलिस ने 10 लोगों पर FIR दी
पुलिस ने सोमवार को उज्जैन में हंगाम के बाद 10 लोगों पर मामला दर्ज किया है, जिसमें 5 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंशर शामिल हैं।
पुलिस ने सभी पर माहौल बिगाड़ने का आरोप लगाया है। हालांकि, अभी कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि मुस्लिम समाज के कुछ लोगों ने खुद ही मस्जिद का थोड़ा हिस्सा तोड़ा है।
मस्जिद का 9 फीट लंबा और 4 फीट चौड़ा हिस्सा टूटना है। मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में सोमवार को सुनवाई है।
ट्विटर पोस्ट
उज्जैन में विवाद
#WATCH | Madhya Pradesh: Police use tear gas shells to control a crowd in Ujjain as stone pelting occurred when a large group of people clashed with them at the spot where a portion of Shahi Masjid is planned to be demolished for a road-widening project. Rapid Action Force (RAF)… pic.twitter.com/zRLlSzgXoj
— ANI (@ANI) September 28, 2026
ध्वस्त
उज्जैन में ध्वस्त होंगी 272 इमारत
उज्जैन नगर निगम ने सिंहस्थ मेला 2028 से पहले प्रस्तावित सड़क चौड़ीकरण परियोजना के तहत आने वाली मस्जिद के हिस्से को हटाना शुरू कर दिया है।
इससे पहले, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उज्जैन में विभिन्न विकास कार्यों की शुरुआत अपने पैतृक घर में तोड़फोड़ की कार्रवाई के साथ की थी।
सिंहस्थ 2028 मेले से पहले उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण परियोजना के तहत 272 इमारतों को ध्वस्त करने के लिए चिह्नित किया गया है।