LOADING...
त्रिपुरा: BSF ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर 2 बांग्लादेशी तस्करों को ढेर किया, 2 भारतीय तस्कर गिरफ्तार
त्रिपुरा में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर 2 बांग्लादेशी तस्कर मारे गए

त्रिपुरा: BSF ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर 2 बांग्लादेशी तस्करों को ढेर किया, 2 भारतीय तस्कर गिरफ्तार

Jul 26, 2025
01:59 pm

क्या है खबर?

दक्षिण त्रिपुरा के अमजदनगर में स्थित अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों ने 2 संदिग्ध बांग्लादेशी तस्करों को मार गिराया। इस दौरान एक अन्य बांग्लादेशी तस्कर घायल हो गया, जबकि 2 अन्य भारतीय तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया। BSF जवानों ने मौके से 15 लाख रुपये कीमत की वियाग्रा की गोलियां भी बरामद की है। BSF अधिकारी अब गिरफ्तार किए गए भारतीय तस्करों से पूछताछ करने में जुटे हैं।

घटना

तस्करों की BSF से कैसे हुई मुठभेड़?

BSF अधिकारी ने बताया कि BSF के जवान सीमा पर कड़ी निगरानी रख रहे थे। उसी दौरान उन्होंने तस्करी का एक बड़ा प्रयास देखा। रुकने का इशारा करने पर तस्कर हिंसक हो गए। आत्मरक्षा में सुरक्षाकर्मियों ने गोलियां चलाईं, जिसमें 3 तस्करों को गोली लग गई। उन्होंने बताया कि एक तस्कर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 अन्य को उनके साथी बांग्लादेश के परशुराम उपजिला स्वास्थ्य केंद्रे ले गए, जहां एक अन्य तस्कर ने दम तोड़ दिया।

सुपुर्दगी

BSF ने BGB को सौंपा तस्कर का शव

BSF अधिकारी ने बताया कि जवानों ने मौके से 2 भारतीय तस्करों को भी गिरफ्तार किया है और उनसे पूछताछ जारी है। इसी तरह मारे गए बांग्लादेशी तस्कर का शव बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (BGB) के अधिकारियों को सौंप दिया गया। BGB अधिकारियों ने गोलीबारी पर आपत्ति जताई, लेकिन BSF ने स्पष्ट कर दिया कि भारत-बांग्लादेश सीमा पर तस्करी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। BSF जवानों को आत्मरक्षा में तस्करों पर गोली चलानी पड़ी थी।