NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / हाथरस गैंगरेप मामला: पुलिस ने सांसदों को रोका, इंडिया गेट पर लगी धारा-144 समेत बड़ी बातें
    अगली खबर
    हाथरस गैंगरेप मामला: पुलिस ने सांसदों को रोका, इंडिया गेट पर लगी धारा-144 समेत बड़ी बातें

    हाथरस गैंगरेप मामला: पुलिस ने सांसदों को रोका, इंडिया गेट पर लगी धारा-144 समेत बड़ी बातें

    लेखन भारत शर्मा
    Oct 02, 2020
    02:09 pm

    क्या है खबर?

    उत्तर प्रदेश के हाथरस में दलित युवती से गैंगरेप और हत्या के मामले को लेकर देश में भूचाल आ गया है।

    पुलिस ने गुरुवार को राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को हाथरस जाने से रोकने के बाद शुक्रवार को तृणमूल कांग्रेस सांसदों को भी हाथरस बॉर्डर पर रोक दिया। इससे देश की सियासत गरमा गई है।

    मामले को लेकर जहां समाजवादी पार्टी (सपा) कार्यकर्ता लखनऊ में प्रदर्शन कर रहे हैं, वहीं अन्य पार्टियां भी सरकार पर हमला बोल रही है।

    प्रकरण

    उच्च जाति के युवकों ने दलित युवती से किया था गैंगरेप

    चंदपा थानान्तर्गत आने वाले एक गांव की 19 वर्षीय दलित युवती का गांव के रहने वाले चार उच्च जाति के युवकों ने गत 14 सितंबर को गैंगरेप किया था।

    हमले में पीड़िता की गले और रीढ़ की हड्डी टूट गई थी और उसकी जीभ भी कट गई थी। मंगलवार को उसने दिल्ली में दम तोड़ दिया।

    चौंकाने वाली बात यह रही कि पुलिस ने परिजनों को घर में बंद करके आधी रात में उसका अंतिम संस्कार कर दिया।

    मनमर्जी

    पुलिस ने TMC सांसदों के प्रतिनिधि मंडल को गांव के बॉर्डर पर रोका

    मामले में पुलिस की मनमर्जी खुलकर सामने आ गई है। शुक्रवार सुबह गैंगरेप पीड़िता के परिजनों से मिलने जा रहे TMC डेरेक ओ'ब्रायन, काकोली घोष दस्तीदार और प्रतिमा मोंडाल को गांव के बॉर्डर पर रोक दिया।

    इस दौरान सांसदों ने गांव में जाने की जिद की तो पुलिस ने उनसे धक्का-मुक्की भी कर दी। इसमें सांसद डेरेक ओ'ब्रायन सड़क पर गिर गए। इसी तरह पुसिल ने मीडिया को भी गांव के बाहर ही रोक रखा है।

    ट्विटर पोस्ट

    यहां देखें वीडियो

    #WATCH: TMC delegation being roughed up by Uttar Pradesh Police at #Hathras border. The delegation, including Derek O'Brien, was on the way to meet the family of the victim of Hathras incident. pic.twitter.com/94QcSMiB2k

    — ANI (@ANI) October 2, 2020

    जानकारी

    पुदुचेरी के मुख्यमंत्री और कांग्रेस विधायक भूख हड़ताल पर बैठे

    पुलिस द्वारा राहुल और प्रियंका गांधी को हिरासत में लेने के विरोध में पुदुचेरी के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी, कांग्रेस के मंत्री और एक सांसद अन्ना सर्किल पर भूख हड़ताल पर बैठे गए। सुबह 10 बजे शुरू हुई यह हड़ताल शाम 05:30 बजे तक जारी रहेगी।

    धारा-144

    दिल्ली पुलिस ने इंडिया गेट पर लगाई धारा-144

    हाथरस घटना के विरोध में कांग्रेस सहित कई विपक्षी पार्टियों के नेताओं ने दिल्ली में विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया है। इसको देखते हुए दिल्ली पुलिस ने इंडिया गेट क्षेत्र में धारा-144 लागू कर दी है।

    नई दिल्ली पुलिस उपायुक्त (DCP) ईश सिंघल ने ट्वीट किया, 'धारा-144 लागू होने के कारण इंडिया गेट पर किसी भी धरना प्रदर्शन या सभा की अनुमति नहीं होगी। हालांकि, सक्षम अधिकारी की अनुमति से जंतर-मंतर पर 100 लोग जमा हो सकते हैं।'

    प्रियंका गांधी

    दिल्ली के वाल्मीकि मंदिर पर धरना देंगी प्रियंका गांधी

    हाथरस घटना और पुलिस की बर्बरता के विरोध में प्रियंका गंधी ने शुक्रवार को दिल्ली के वाल्मीकि मंदिर पर धरने पर बैठने का निर्णय किया है।

    इसको लेकर वहां भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। इसी तरह प्रियंका ने दिल्ली कांग्रेस की गई इकाइयों द्वारा किए जाने वाले विरोध प्रदर्शनों में भी शामिल होने का निर्णय किया है।

    इसके अलावा गुजरात के विधायक जिग्नेश मेवाणी ने शाम पांच बजे इंडिया गेट पर विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया है।

    जानकारी

    समाजवाटी पार्टी कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज

    घटना के विरोध में सपा कायर्कर्ता सुबह लखनऊ में सड़कों पर उतर आए। उन्होंने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस ने उन्हें हटाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने। बाद में पुलिस ने लाठीचार्ज कर उन्हें वहां से खदेड़ा।

    प्रतिक्रिया

    सत्ता में बैठे लोगों को खुद को देश नहीं मानना चाहिए- केजरीवाल

    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हाथरस की घटना को दर्दनाक बताते हुए कहा कि पुलिस का पीड़ित परिवार के साथ बर्ताव सही नहीं है। उन्होंने कहा कि सत्ता में बैठे लोगों को यह नहीं भूलना चाहिए कि वो देश के मालिक नहीं बल्कि 'सेवक' हैं।

    महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि हाथरस जैसी घटना महाराष्ट्र में बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा महिलाओं के खिलाफ अपराध में लिप्त अपराधियों को कठोर सजा दिलाई जाएगी।

    संज्ञान

    इलाहाबाद हाईकोर्ट ने लिया मामले में संज्ञान

    इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दलित युवती से गैंगरेप और उसकी हत्या तथा पुलिस द्वारा उसका जबरन अंतिम संस्कार किए जाने को लेकर संज्ञान लिया है।

    हाईकोर्ट ने मामले में 12 अक्टूबर को सुनवाई करने तथा उत्तर प्रदेश के अतिरिक्त मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, हाथरस के जिला मजिस्ट्रेट और पुलिस अधीक्षक को कोर्ट में तलब किया है।

    कोर्ट का कहना है कि राज्य में इस तरह की घटना होने के बाद भी पुलिस की कार्यशैली सही नहीं रही है।

    हिरासत

    पुलिस ने राहुल और प्रियंका गांधी को हिरासत में लिया

    मामले में राहुल और प्रियंका गांधी गुरुवार को पीड़िता के परिजनों से मिलने जा रहे थे। उसी दौरान पुलिस ने उन्हें ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस वे पर रोक लिया।

    राहुल गांधी गाड़ी से उतर कर पैदल ही आगे बढ़ने लगे। इस दौरान पुलिस ने उनके और कार्यकर्ताओं के साथ हाथापाई कर दी। इसमें राहुल गिर गए।

    बाद में पुलिस ने राहुल और प्रियंक को हिरासत में ले लिया। मामले में 200 लोगों के खिलाफ FIR भी दर्ज की गई है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    उत्तर प्रदेश
    हत्या
    उत्तर प्रदेश पुलिस
    तृणमूल कांग्रेस

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: MI बनाम DC मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  IPL 2025
    2025 होंडा CB350 पर छूट घोषित, जानिए कब तक मिलेगा फायदा  होंडा
    राणा दग्गुबाती की 'राणा नायडू' की रिलीज तारीख से उठा पर्दा, जानिए कब और कहां देखें  राणा दग्गुबाती
    भारत ने 2024-25 में केवल 7 अंतरिक्ष मिशन किए लॉन्च, जानिए कितना तय किया था लक्ष्य अंतरिक्ष

    उत्तर प्रदेश

    बरेली: सात साल के बच्चे ने रेता छोटे भाई का गला, हालत नाजुक उत्तर प्रदेश पुलिस
    उत्तर प्रदेश: लखीमपुर खीरी में नाबालिग की रेप के बाद हत्या, 10 दिन में दूसरा मामला रेप
    बलिया के अनिमेष को अमेरिका की टॉप कंसल्टिंग कंपनी से मिला 1.75 करोड़ का ऑफर शिक्षा
    कन्नौज: प्रेमी जोड़े के साथ बदसलूकी; ग्रामीणों ने सिर मुंढा, मुंह काला कर गांव में घुमाया सोशल मीडिया

    हत्या

    पंजाब: रात में पत्नी के साथ टहलने को लेकर युवक की नशेड़ियों ने की हत्या पंजाब
    तमिलनाडु: हिरासत में पिता-पुत्र की मौत के मामले में पुलिस ने जांच टीम को धमकाया तमिलनाडु
    तेलंगाना: बंदर को पेड़ से लटकाकर मारने के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार तेलंगाना
    सोनीपत: कांस्टेबल ने मरने से पहले हथेली पर लिखा कार का नंबर, आरोपियों तक पहुंची पुलिस हरियाणा

    उत्तर प्रदेश पुलिस

    गाजियाबाद: घर में पति-पत्नी और दो बच्चों के मिले शव, दिवार पर लिखा मौत का कारण उत्तर प्रदेश
    पति ने नए कपड़े नहीं दिलाए तो महिला ने की छह महीने की बेटी की हत्या उत्तर प्रदेश
    उत्तर प्रदेश के 'सिंघम' IPS अधिकारी अजय पाल शर्मा के खिलाफ महिला ने दर्ज कराया मामला उत्तर प्रदेश
    हरियाणा में बोर्ड परीक्षाएं चल रही हैं या मजाक! 7वां पेपर भी हुआ वायरल हरियाणा

    तृणमूल कांग्रेस

    पश्चिम बंगाल हिंसा: केंद्र और राज्य सरकार आमने-सामने, गृह मंत्रालय ने बताया कानून व्यवस्था की असफलता पश्चिम बंगाल
    सनसनीखेज पत्र: ममता को जिंदा या मुर्दा पकड़ने वाले को 1 करोड़ रुपये इनाम का ऐलान पश्चिम बंगाल
    थम नहीं रही बंगाल में हिंसा, पेड़ से लटकी मिलीं भाजपा और RSS कार्यकर्ताओं की लाशें पश्चिम बंगाल
    नुसरत जहां के खिलाफ जारी हुआ फतवा, समर्थन में उतरीं भाजपा नेता साध्वी, जानें मामला भारतीय जनता पार्टी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025