Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
जम्मू-कश्मीर
बज
गर्मी की लहर
वैक्सीन समाचार
क्राइम समाचार
कोरोना वायरस
कोवैक्सिन
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / देश की खबरें / साल 2019 में होने वाली इन घटनाओं और फैसलों पर टिकी हैं पूरे देश की निगाहें
देश

साल 2019 में होने वाली इन घटनाओं और फैसलों पर टिकी हैं पूरे देश की निगाहें

साल 2019 में होने वाली इन घटनाओं और फैसलों पर टिकी हैं पूरे देश की निगाहें
लेखन प्रमोद कुमार
Jan 01, 2019, 03:46 pm 4 मिनट में पढ़ें
साल 2019 में होने वाली इन घटनाओं और फैसलों पर टिकी हैं पूरे देश की निगाहें

नये साल की शुरुआत हो चुकी है। पूरी दुनिया नई उम्मीदों के साथ इस साल को देख रही है। दुनियाभर में इस साल भी कई महत्वपूर्ण घटनाओं, फैसलों, हस्तियों आदि पर नजर रहेंगी। ये पूरी दुनिया को प्रभावित करेंगी। भारत में भी ऐसी कई घटनाएं होंगी, जिन पर देशभर की नजरें टिकी होंगी, जिनसे देश का भविष्य निर्धारित होगा, जिनसे देश के लोग प्रभावित होंगे। आइये जानते हैं कुछ ऐसी ही घटनाओं के बारे में।

तीन तलाक मामला
राज्यसभा में पेश होगा तीन तलाक

देशभर की मुस्लिम महिलाओं से जुड़े तीन तलाक के मु्द्दे पर संसद कानून बनाने की प्रक्रिया में है। लोकसभा ने तीन तलाक विधेयक, 2018 पारित कर दिया है। अब इसे राज्यसभा में पेश किया जाएगा। राज्यसभा में सरकार के पास बहुमत नहीं है, इसलिए सरकार के सामने इस विधेयक को पास कराने की चुनौती है। देखना होगा कि क्या यह कानून की शक्ल ले पाएगा या सरकार को एक बार फिर अध्यादेश का सहारा लेना पड़ेगा।

राम मंदिर
राम मंदिर मामला

राम मंदिर मामला सुप्रीम कोर्ट में लंबित हैं। कोर्ट 4 जनवरी से इस मामले में सुनवाई शुरू करेगा। तीन राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के दौरान यह मामला खूब जोर-शोर से उठा था। कई धार्मिक संगठन और राजनैतिक दल सरकार से इस मामले में अध्यादेश लाने की मांग कर रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट का इस पर जो भी फैसला होगा, उसका देश की राजनीति पर बड़ा असर देखने को मिलेगा। लोकसभा चुनाव में भी यह बड़ा मुद्दा बन सकता है।

लोकसभा चुनाव
इसी साल होंगे लोकसभा चुनाव

इस साल अप्रैल-मई में लोकसभा चुनाव प्रस्तावित है। भारतीय जनता पार्टी जहां एक तरफ अपनी सत्ता को बनाए रखने के लिए मैदान में उतरेगी, वहीं कांग्रेस अपने नए अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में भाजपा को सत्ता से बेदखल करने की कोशिश में रहेगी। राहुल गांधी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए यह चुनाव बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इसी साल देश एक नई सरकार देखेगा। नई सरकार बनते ही देश में कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

विधानसभा चुनाव
7 राज्यों में विधानसभा चुनाव

लोकसभा चुनावों के तुरंत बाद देश के सात राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। इन राज्यों में हरियाणा, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, असम, ओडिशा, सिक्किम, जम्मू-कश्मीर और अरुणाचल प्रदेश शामिल हैं। बीते साल के आखिरी महीने में आए पांच राज्यों के नतीजे केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा के लिए बड़ा झटका साबित हुए थे। इन विधानसभा चुनावों में राष्ट्रीय दलों के साथ-साथ क्षेत्रीय दलों का प्रदर्शन भी देखने वाला रहेगा। लोकसभा चुनाव के नतीजे भी इन पर असर डालेंगे।

जम्मू-कश्मीर
जम्मू-कश्मीर पर सबकी नजरें

जम्मू-कश्मीर पिछले कुछ महीनों से राजनीतिक अस्थिरता के माहौल में फंसा हुआ है। साथ ही बीते साल कश्मीर में हुई हिंसा और आतंकी घटनाओं ने बीते समय की याद दिला दी। इन सबके बीच भाजपा के समर्थन से बनी महबूबा मुफ्ती की सरकार गिरी। उसके बाद राज्य में छह महीनों तक राज्यपाल शासन लागू रहा। फिलहाल यहां राष्ट्रपति शासन लागू है। इस साल देखना होगा कि जम्मू-कश्मीर में क्या स्थिति रहती है। राज्य में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं।

अन्य
सबरीमाला मंदिर में महिलाओं का प्रवेश

सुप्रीम कोर्ट ने सबरीमाला मंदिर में सभी महिलाओं के प्रवेश की अनुमति दे दी है। इसके बावजूद अभी तक यहां सारी महिलाओं का प्रवेश नहीं हो पाया है। कई महिलाओं ने मंदिर में प्रवेश करने की कोशिश की, लेकिन उन्हें भारी विरोध का सामना करना पड़ा। इन सबके अलावा सुप्रीम कोर्ट के कई फैसले भी देश को प्रभावित करेंगेे। सुप्रीम कोर्ट में कई महत्वपूर्ण मामलों की सुनवाई चल रही है, जिनके फैसले बड़ा असर डालेंगे।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
प्रमोद कुमार
प्रमोद कुमार
Twitter
IIMC से पढ़ा। सच्ची, जरूरी और काम की हर बात आप तक पहुंचाने की कोशिश। राजनीतिक पार्टियों में हलचल से लेकर देश-दुनिया की बड़ी और अहम घटनाओं पर नजर रखता हूं। खबर को खबर की तरह आपके सामने पेश करने का प्रयास रहता है।
ताज़ा खबरें
राम मंदिर
सबरीमाला मंदिर
लोकसभा चुनाव
ताज़ा खबरें
ICC विश्व टेस्ट चैंपियनशिप: भारत के खिलाफ इंग्लैंड की जीत के बाद टीमों की स्थिति
ICC विश्व टेस्ट चैंपियनशिप: भारत के खिलाफ इंग्लैंड की जीत के बाद टीमों की स्थिति खेलकूद
आयुष्मान खुराना की फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी सामंथा रुथ प्रभु- रिपोर्ट्स
आयुष्मान खुराना की फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी सामंथा रुथ प्रभु- रिपोर्ट्स मनोरंजन
भारत में सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों से कैसे प्रभावित होती है GDP?
भारत में सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों से कैसे प्रभावित होती है GDP? देश
आर माधवन को ऑफर हुई थी सूर्या की फिल्म 'गजनी', जानिए क्यों किया रिजेक्ट
आर माधवन को ऑफर हुई थी सूर्या की फिल्म 'गजनी', जानिए क्यों किया रिजेक्ट मनोरंजन
मोबाइल नेटवर्क जैमर्स और बूस्टर्स का इस्तेमाल है अवैध, सरकार ने दी चेतावनी
मोबाइल नेटवर्क जैमर्स और बूस्टर्स का इस्तेमाल है अवैध, सरकार ने दी चेतावनी टेक्नोलॉजी
राम मंदिर
दोनों पक्ष मिलकर सुलझाएं ज्ञानवापी मस्जिद मामला, संघ नहीं करेगा कोई आंदोलन- मोहन भागवत
दोनों पक्ष मिलकर सुलझाएं ज्ञानवापी मस्जिद मामला, संघ नहीं करेगा कोई आंदोलन- मोहन भागवत देश
अयोध्या: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रखी राम मंदिर के मुख्य परिसर की नींव
अयोध्या: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रखी राम मंदिर के मुख्य परिसर की नींव देश
क्या है अनुच्छेद 142, जिसका सुप्रीम कोर्ट ने पेरारिवलन की रिहाई के लिए इस्तेमाल किया?
क्या है अनुच्छेद 142, जिसका सुप्रीम कोर्ट ने पेरारिवलन की रिहाई के लिए इस्तेमाल किया? देश
प्रियंका गांधी ने अयोध्या में राम मंदिर के लिए दलितों की जमीन हड़पने का आरोप लगाया
प्रियंका गांधी ने अयोध्या में राम मंदिर के लिए दलितों की जमीन हड़पने का आरोप लगाया राजनीति
दिसंबर, 2023 में श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया जाएगा राम मंदिर, 2025 में पूरा होगा निर्माण
दिसंबर, 2023 में श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया जाएगा राम मंदिर, 2025 में पूरा होगा निर्माण देश
और खबरें
सबरीमाला मंदिर
केरल: अर्धनग्न होकर अपने बच्चों से शरीर पर पेंटिंग बनवाने पर रेहाना फातिमा के खिलाफ केस
केरल: अर्धनग्न होकर अपने बच्चों से शरीर पर पेंटिंग बनवाने पर रेहाना फातिमा के खिलाफ केस देश
सुप्रीम कोर्ट के छह जजों को हुआ स्वाइन फ्लू, एक ने मास्क पहन की सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट के छह जजों को हुआ स्वाइन फ्लू, एक ने मास्क पहन की सुनवाई देश
AIMPLB ने सुप्रीम कोर्ट में कहा- मस्जिदों में नमाज अदा कर सकती है मुस्लिम महिलाएं
AIMPLB ने सुप्रीम कोर्ट में कहा- मस्जिदों में नमाज अदा कर सकती है मुस्लिम महिलाएं देश
सबरीमाला मंदिर में प्रवेश की कोशिश कर रही महिला पर मिर्ची स्प्रे से हमला, देखें वीडियो
सबरीमाला मंदिर में प्रवेश की कोशिश कर रही महिला पर मिर्ची स्प्रे से हमला, देखें वीडियो देश
सबसे बड़े विवाद का निपटारा करने वाले रंजन गोगोई हुए रिटायर, जानें अहम फैसले और विवाद
सबसे बड़े विवाद का निपटारा करने वाले रंजन गोगोई हुए रिटायर, जानें अहम फैसले और विवाद देश
और खबरें
लोकसभा चुनाव
अब चुनाव प्रचार पर ज्यादा पैसे लगा सकेंगे उम्मीदवार, खर्च सीमा बढ़ी
अब चुनाव प्रचार पर ज्यादा पैसे लगा सकेंगे उम्मीदवार, खर्च सीमा बढ़ी राजनीति
बिहार: पटना की अदालत ने तेजस्वी यादव समेत छह के खिलाफ FIR दर्ज करने को कहा
बिहार: पटना की अदालत ने तेजस्वी यादव समेत छह के खिलाफ FIR दर्ज करने को कहा राजनीति
तमिलनाडु: वोट डालने जाने वालों के लिए चेन्नई से 3,000 अतिरिक्त बसें चलाएगी सरकार
तमिलनाडु: वोट डालने जाने वालों के लिए चेन्नई से 3,000 अतिरिक्त बसें चलाएगी सरकार देश
चुनावों के ऐलान के साथ ही लागू होने वाली आचार संहिता का क्या मतलब है?
चुनावों के ऐलान के साथ ही लागू होने वाली आचार संहिता का क्या मतलब है? राजनीति
चुनावों से पहले भाजपा ने फेसबुक से की थी 44 'विरोधी' पेजों की शिकायत, 14 हटे
चुनावों से पहले भाजपा ने फेसबुक से की थी 44 'विरोधी' पेजों की शिकायत, 14 हटे देश
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

देश की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

India Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स भाजपा समाचार
कोरोना वायरस #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स हिजाब विवाद यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स सिद्धू मूसेवाला राज्यसभा चुनाव
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022