पश्चिम बंगाल ने रचा इतिहास, सुप्रीम कोर्ट ने 92.88 प्रतिशत मतदान को बताया लोकतंत्र का उत्सव
सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनावों की सराहना की है। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने 23 अप्रैल को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए इन चुनावों की तारीफ करते हुए 92.88 प्रतिशत मतदान को रिकॉर्ड बताते हुए इसे लोकतंत्र का उत्सव करार दिया है। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में लोगों का चुनाव में शामिल होना देश के लोकतंत्र को और मजबूती देता है।
महिलाओं की भागीदारी अधिक, कोर्ट ने खारिज की शिकायतें
चुनाव आयोग के मुताबिक, महिलाओं की भागीदारी पुरुषों से ज्यादा रही। महिलाओं का मतदान 92.69 प्रतिशत रहा, जबकि पुरुषों का 90.92 प्रतिशत रहा। मतदान सूची में बदलाव के दौरान 82 लाख से ज्यादा नाम हटा दिए गए थे, फिर भी चुनाव बिना किसी बड़ी रुकावट के संपन्न हुए। सुप्रीम कोर्ट ने उन लोगों की शिकायतें भी खारिज कर दीं, जिनके नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए थे। कोर्ट ने उन्हें सलाह दी कि वे मदद के लिए अपीलीय ट्रिब्यूनल में जाएं।