अयोध्या राम मंदिर के साथ पूरा धाम इस तारीख तक होगा तैयार, सामने आई तारीख
देश
अयोध्या में राम मंदिर 30 सितंबर, 2026 तक बनकर तैयार हो जाएगा। यह जानकारी निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने दी है। मुख्य मंदिर का काम तय योजना के हिसाब से चल रहा है। निर्माण का जिम्मा संभालने वाली L&T और टाटा जैसी कंपनियां 30 अक्टूबर तक अपना काम पूरा कर लेंगी।
अयोध्या ऑडिटोरियम और म्यूजियम का काम मार्च 2027 तक पूरा होगा
मंदिर परिसर में बनने वाले ऑडिटोरियम और म्यूजियम को तैयार होने में थोड़ा ज़्यादा वक्त लगेगा। इसका काम मार्च 2027 तक पूरा होने की उम्मीद है।
IIT मद्रास म्यूजियम में दिखाई जाने वाली कहानियों को वीडियो के रूप में तैयार कर रहा है। इससे आने वाले श्रद्धालुओं को उन्हें समझना आसान होगा। इसके साथ ही, पूरे परिसर की बाउंड्री वॉल भी दिसंबर 2026 तक बनकर तैयार हो जाएगी। यह इस बड़े प्रोजेक्ट का एक और महत्वपूर्ण पड़ाव होगा।