LOADING...
सुवेंदु अधिकारी के PA की हत्या करने वाला आरोपी उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार
सुवेंदु अधिकारी के PA की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार (तस्वीर: प्रतीकात्मक)

सुवेंदु अधिकारी के PA की हत्या करने वाला आरोपी उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार

May 18, 2026
08:51 pm

क्या है खबर?

पश्चिम बंगाल के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के निजी सचिव (PA) चंद्रनाथ रथ की हत्या करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) और मुजफ्फरनगर पुलिस की संयुक्त टीम ने उसे हदिद्वार से दिल्ली भागते समय मुज्जफरनगर से दबोच लिया। हालांकि, अभी तक हत्या के पीछे का कारण सामने नहीं आया है। आरोपी को मंगलवार को कोलकाता स्थित विशेष CBI कोर्ट में पेश किया जाएगा।

कार्रवाई

छपार टोल प्लाजा पर पकड़ा गया आरोपी

मुजफ्फरनगर पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान बलिया जिले के रसडा रतोपुर सांवरा गांव निवासी राजकुमार के रूप में हुई है। उसे राज सिंह के नाम से भी जाना जाता है। पुलिस ने बताया कि वह हरिद्वार से दिल्ली भाग रहा था। इस दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग 58 पर छपार टोल प्लाजा पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। PA की हत्या के दिन से ही उसका मोबाइल स्विच ऑफ था। अब उससे पूछताछ कर मामले का खुलासा किया जाएगा।

पृष्ठभूमि

6 मई को मारी गई थी सुवेंदु के PA को गोली

सुवेंदु के PA रथ की हत्या 6 मई को कोलकाता से 7 किलोमीटर दूर दोहरिया लेन में की गई थी। रथ की SUV को उनके घर के पास एक सिल्वर रंग की कार ने रोका, लेकिन हमला दोपहिया वाहनों पर सवार हथियारबंद लोगों ने किया। रथ को बेहद करीब से गोलियां मारी गई थीं। इसके बाद हमलावर फरार हो गए। मामले की जांच CBI को सौंपी गई। इससे पहले 3 अन्य हमलावरों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

Advertisement

जांच

आरोपियों को पनाह देने वालों का पता लगाने में जुटी CBI

CBI यह पता लगाने में जुटी है कि उत्तर प्रदेश और बिहार के इन बदमाशों को बंगाल में पनाह किसने दी और उन्हें हत्या के लिए जरूरी हथियार और संसाधन किसने उपलब्ध कराए। एजेंसी यह भी पता लगा रही है कि इस वारदात के लिए कितने पैसे दिए गए थे और वह पैसा किस माध्यम से इन तक पहुंचा। रेकी की कर पेशेवर अंदाज में हत्या किए जाने से साफ जाहिर है कि हमलावरों का नेटवर्क काफी फैला हुआ है।

Advertisement