NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / बिहार: गोपालगंज में पुजारी की निर्मम हत्या से तनाव, प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हुई झड़प
    अगली खबर
    बिहार: गोपालगंज में पुजारी की निर्मम हत्या से तनाव, प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हुई झड़प
    गोपालगंज के दानापुर गांव में पुजारी की निर्मम हत्या के बाद तनाव बना हुआ है

    बिहार: गोपालगंज में पुजारी की निर्मम हत्या से तनाव, प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हुई झड़प

    लेखन नवीन
    Dec 17, 2023
    04:29 pm

    क्या है खबर?

    बिहार के गोपालगंज में एक लापता पुजारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस हत्याकांड को लेकर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है और इससे क्षेत्र में तनाव बना हुआ है।

    रविवार को मामले में स्थानीय लोगों और बिहार पुलिस के बीच झड़प भी हुई, जिसमें 2 पुलिसकर्मी घायल हो गए। इस दौरान आक्रोशित प्रदर्शनकारियों ने एक पुलिस वाहन को भी आग के हवाले कर दिया।

    आइए जानते हैं कि हत्या का यह पूरा मामला क्या है।

    क्या है मामला?

    क्या है पुजारी की हत्या का मामला?

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 11 दिसंबर की रात से 32 वर्षीय पुजारी मनोज कुमार लापता थे। उन्हें आखिरी बार गोपालगंज के दानापुर गांव के शिवमंदिर से निकलते देखा गया था।

    परिजनों ने उनके लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस पुजारी की खोजबीन में जुटी थी, लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा।

    16 दिसंबर को पुलिस को पुजारी का शव गांव के पास झाड़ियों से बरामद हुआ और उसकी किसी ने हत्या की है।

    पुलिस

    पुलिस ने मामले में क्या कहा?

    पुलिस के अनुसार, शनिवार देर शात लापता पुजारी का शव गांव के पास झाड़ियों से बरामद किया गया और उसकी निर्मम तरीके से हत्या की गई है।

    पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रथमदृष्टया प्रतीत होता है कि हत्यारों ने गोली मारने के बाद उनकी दोनों आंखें निकाल लीं और निजी अंगों पर भी चोट के निशान हैं।

    उन्होंने कहा कि मामले में जांच शुरू कर दी गई है और संदिग्धों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

    प्रदर्शन

    स्थानीय लोगों आगजनी और पुलिस पर किया पथराव

    स्थानीय लोगों ने मामले में पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

    रविवार को प्रदर्शकारियों ने राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर विरोध प्रदर्शन के दौरान आगजनी करते हुए पुलिस पर पथराव कर दिया, जिसमें 2 पुलिसकर्मी घायल हो गए।

    पुलिस को स्थिति पर काबू पाने के लिए हवाई फायरिंग करनी पड़ी और हत्याकांड के बाद से गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है, जिसके मद्देनजर यहां अतिरिक्त पुलिस बल को तैनात किया गया है।

    बयान

    परिजनों ने पुलिस प्रशासन हत्याकांड के खुलासे की मांग

    मृतक पुजारी के भाई और भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार ने पुलिस प्रशासन से हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की है। उन्होंने कहा कि पुलिस को जल्द से जल्द हत्याकांड का खुलासा करना चाहिए।

    पुलिस

    स्थिति नियंत्रण में, पथराव मामले में होगी कार्रवाई- पुलिस अधिकारी

    गोपालगंज के उपमंडल पुलिस अधिकारी (SPDPO) प्रांजल ने कहा कि गांव में स्थिति अब नियंत्रण में है और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए मौके पर पर्याप्त पुलिस बल को बुलाया गया है।

    उन्होंने कहा, "प्रदर्शनकारियों को राष्ट्रीय राजमार्ग से हटा दिया गया है और जिन लोगों ने आगजनी और पुलिसकर्मियों पर पथराव किया है। उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाएगी और इस मामले में आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।"

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बिहार
    हत्या
    बिहार पुलिस

    ताज़ा खबरें

    इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को दूसरे वनडे में हराया, सीरीज में हासिल की अजेय बढ़त  इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, एबी डिविलियर्स को पछाड़ा इंडियन प्रीमियर लीग
    इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज: जो रूट ने जड़ा 18वां वनडे शतक, बने सर्वाधिक रन वाले इंग्लिश बल्लेबाज इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    JSW MG को बिक्री में मिली 40 फीसदी की बढ़त, अब तक की सर्वाधिक  MG मोटर्स

    बिहार

    बिहार: मां ने मोबाइल पर बात करने से मना किया, किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या की आत्महत्या
    बिहार: RJD के शिक्षक भर्ती का श्रेय लेने पर भड़के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जानें क्या कहा नीतीश कुमार
    बिहार: नए शिक्षकों का सामान्य ज्ञान कमजोर, राज्य के गृह मंत्री का नाम नहीं पता शिक्षक भर्ती
    बिहार: मंत्री तेज प्रताप यादव के कार्यक्रम में बिजली गुल, बताया विरोधियों की साजिश तेज प्रताप यादव

    हत्या

    दिल्ली की पत्रकार सौम्या की हत्या मामले में सभी 5 आरोपी दोषी करार दिल्ली
    #NewsBytesExplainer: कैसे जिगिशा हत्याकांड, एक टैटू और वायरलेस के कारण पकड़े गए पत्रकार सौम्या के हत्यारे? दिल्ली पुलिस
    झारखंड: बिहार की छात्रा का अपहरण कर युवक ने रचाई शादी, 1 महीने बाद की हत्या बिहार
    बिहार: जमीनी विवाद में भाई और भाभी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या, आरोपी फरार बिहार

    बिहार पुलिस

    बिहार: फायरमैन भर्ती परीक्षा के नतीजे जारी, ऐसे करें डाउनलोड बिहार
    बिहार: PFI से जुड़े आतंकी मॉड्यूल की जांच के लिए NIA की 30 जगहों पर छापेमारी दिल्ली
    बिहार: नवादा के SP ने 5 पुलिसकर्मियों को किया लॉकअप में बंद, देखें वीडियो बिहार
    अंबानी परिवार को जान से मारने की धमकी, पुलिस ने बिहार से दबोचा आरोपी मुकेश अंबानी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025