Loading...
घरेलू सहायक की नौकरी के लिए ओमान पहुंची थी तेलंगाना की महिला, मालिकों ने कैद किया
ओमान में फंसी तेलंगाना की महिला के बेटे ने पूर्व मंत्री केटी रामाराव से मदद मांगी

घरेलू सहायक की नौकरी के लिए ओमान पहुंची थी तेलंगाना की महिला, मालिकों ने कैद किया

लेखन गजेंद्र
Sep 30, 2026
11:48 am

क्या है खबर?

तेलंगाना की एक महिला घरेलू सहायिका की नौकरी के लिए ओमान के मस्कट गई थी, लेकिन नौकरी दिलाने वाली एजेंसी के धोखाधड़ी करने से महिला वहीं फंस गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला की पहचान लक्ष्मी के रूप में हुई है। उसे नियोक्ताओं द्वारा न तो वेतन दिया जा रहा है और न ही उसका वीजा वापस कर रहे हैं। मस्कट में महिला का शारीरिक उत्पीड़न हो रहा है और उसे गैर-कानूनी तरीके से कैद कर लिया गया है।

बचाव

एक साल से फंसी है लक्ष्मी

टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, दौलताबाद मंडल के गोकापासलवाड गांव निवासी तुप्पुडु लक्ष्मी अपने पति को खोने के बाद परिवार का भरण-पोषण कर रही थीं।

अपने इकलौते बेटे राजू के बेहतर भविष्य के लिए वह एक साल पहले घरेलू सहायिका के रूप में काम करने के लिए मस्कट गई थीं।

उन्होंने वहां 6 माह काम किया, लेकिन उनको वेतन नहीं दिया। इसके बाद उनको मालिकों द्वारा प्रताड़ित किया जाने लगा।

उसने अपने बेटे को फोन पर इसकी सूचना दी है।

बचाव

बेटे ने KTR से सहायता मांगी

लक्ष्मी के बेटे राजू का कहना है कि जब से उनकी मां ने उनसे संपर्क किया है, उसके बाद से उनकी बात नहीं हुई है। उनका फोन भी जब्त कर लिया गया है।

राजू ने अब भारत राष्ट्र समिति (BRS) के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामाराव (KTR) से संपर्क किया है और मदद मांगी है।

KTR ने मुख्यमत्री रेवंत रेड्डी के सामने मुद्दा उठाया है और लक्ष्मी की सुरक्षित वापसी की मांग की है।

ADVERTISEMENT