Page Loader
तेलंगाना: छेड़छाड़ से तंग आकर किशोरी ने आत्महत्या का प्रयास किया, राखी बांधने के बाद मौत
तेलंगाना में छात्रा ने आत्महत्या का प्रयास किया रक्षाबंधन के दिन मौत

तेलंगाना: छेड़छाड़ से तंग आकर किशोरी ने आत्महत्या का प्रयास किया, राखी बांधने के बाद मौत

लेखन गजेंद्र
Aug 19, 2024
01:50 pm

क्या है खबर?

तेलंगाना के महबूबाबाद जिले से रक्षाबंधन के दिन एक दुखद खबर सामने आई है। यहां एक किशोरी की अपने भाईयों को राखी बांधने के बाद मौत हो गई। उसने कुछ दिन पहले आत्महत्या का प्रयास किया था। घटना नरसिंहुलपेट मंडल के एक आदिवासी गांव की है। यहां रहने वाली एक किशोरी निजी कॉलेज से पॉलीटेक्निक की पढ़ाई कर रही थी। उसका एक युवक एकतरफा प्यार के कारण पीछा कर रहा था, जिससे परेशान होकर उसने जान देने की कोशिश की।

वारदात

रक्षाबंधन से एक रात पहले ही बांध दी थी राखी

स्थानीय तेलुगु मीडिया के मुताबिक, छात्रा पॉलीटेक्निक द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। उसे रोज एक युवक परेशान करता था, जिससे तंग होकर उसने 2 दिन पहले कीटनाशक पी लिया था। परिजन छात्रा को महबूबाबाद क्षेत्र के एक अस्पताल में ले गए। यहां उसका इलाज चल रहा था। तभी रविवार रात को उसने अपने भाईयों को राखी बांधने की इच्छा जताई। राखी बांधने के कुछ घंटों बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ट्विटर पोस्ट

बहन ने बांधी राखी

जानकारी

यहां से लें सहायता

अगर आप या आपके जानने वाले किसी भी प्रकार के तनाव से गुजर रहे हैं तो आप समाजिक न्याय एवं आधिकारिता मंत्रालय के हेल्पलाइन नंबर 1800-599-0019 या आसरा NGO के हेल्पलाइन नंबर 91-22-27546669 पर संपर्क करें।