LOADING...
तेलंगाना: हैदराबाद में भारत की सबसे ऊंची 125 फीट की अंबेडकर प्रतिमा का अनावरण
तेलंगाना के हैदराबाद में 125 फीट ऊंची अंबेडकर प्रतिमा का अनावरण किया गया (तस्वीर: ट्विटर/@HiHyderabad)

तेलंगाना: हैदराबाद में भारत की सबसे ऊंची 125 फीट की अंबेडकर प्रतिमा का अनावरण

लेखन गजेंद्र
Apr 14, 2023
02:03 pm

क्या है खबर?

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में शुक्रवार को डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर 125 फीट ऊंची अंबेडकर प्रतिमा का अनावरण किया गया। प्रतिमा से मुख्यमंत्री के चंद्रेशेखर राव ने पर्दा हटाया। इस मौके पर अंबेडकर के पौत्र प्रकाश अंबेडकर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। प्रतिमा को राज्य सचिवालय के बगल में बुद्ध प्रतिमा के सामने और तेलंगाना शहीद स्मारक के पास बनाया गया है। इस पर शुक्रवार को हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई।

अनावरण

प्रतिमा की खास बातें

प्रतिमा को पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित मूर्तिकार 98 वर्षीय राम वनजी सुतार ने बनाया है। उनको कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है। यह भारत की सबसे बड़ी अंबेडकर प्रतिमा है। इसे मुख्यमंत्री द्वारा बनाने का निर्णय लिए जाने के दो साल के भीतर तैयार किया गया है। कार्यक्रम में सभी 119 निर्वाचन क्षेत्रों के 35,000 से अधिक लोगों को शामिल करने की योजना थी। प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र से 300 लोगों के लिए 750 बसों को चलाया गया।