दिल्ली वाले ध्यान दें! आज कई इलाकों में बिजली गुल, जानें आपके क्षेत्र का हाल
दिल्ली वालों, एक सूचना! आज कुछ इलाकों में बिजली कटने वाली है। टाटा पावर और BSES राजधानी बिजली के नेटवर्क को बेहतर बनाने के लिए मेंटेनेंस का काम कर रहे हैं। अगर आप उत्तर, उत्तर-पश्चिम, पश्चिम या दक्षिण दिल्ली में रहते हैं, तो कुछ घंटों के लिए बिजली नहीं रहेगी। ऐसे में पहले से तैयारी करके चलें।
दिल्ली के इलाकों में बिजली कटौती का समय
उत्तर-पश्चिम दिल्ली के एफ ब्लॉक सेक्टर एक में सुबह 6 बजे से 9 बजे तक और फिर 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली कटी रहेगी।
सिरसपुर में सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली रहेगी बंद; बवाना के इंडस्ट्रियल इलाकों में सुबह 6:30 बजे से 8:30 बजे तक और फिर 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक।
मंगोलपुरी (मुबारकपुर रोड) में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली कटी रहेगी।
पश्चिम दिल्ली में उत्तम नगर और मिलाप नगर में सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली रहेगी बंद।
दक्षिण दिल्ली के नेहरू एन्क्लेव में दोपहर 12 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली कटौती होगी, जबकि द्वारका सेक्टर 8 में दोपहर 12 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली बंद रहेगी।