LOADING...
तमिलनाडु: TVK मंत्री पर लगा IPL मैच में नशा करने का आरोप, जानिए क्या दी सफाई
TVK मंत्री डी सरथ कुमार पर लगा IPL मैच में नशा करने का आरोप

तमिलनाडु: TVK मंत्री पर लगा IPL मैच में नशा करने का आरोप, जानिए क्या दी सफाई

Jun 27, 2026
09:12 am

क्या है खबर?

तमिलनाडु की तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) सरकार में मानव संसाधन विकास मंत्री डी सरथ कुमार करीब 2 साल पुराने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) मैच के वायरल हुए वीडियो के बाद विवादों में आ गए हैं। इस वीडियो में उन्हें पाउडर जैसे पदार्थ को संभालते हुए दिखाया गया है। इसके बाद उन पर सार्वजनिक स्थान पर नशा करने (ड्रग्स) के आरोप लगे हैं। हालांकि, उन्होंने आरोपों का खंडन किया है और उस पाउडर को बेटी की दवा करार दिया है।

प्रकरण

क्या है पूरा मामला?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो करीब 2 साल पुराना है, जिसे खुद मंत्री सरथ कुमार ने पूर्व में 'ठग लाइफ मोमेंट्स' कैप्शन के साथ पोस्ट किया था। इस वीडियो में वह मोबाइल फोन की स्क्रीन पर किसी ATM कार्ड से सफेद रंग का पाउडर जैसी कोई चीज फैलाते हुए दिख रहे हैं। हाल ही में राज्य में नशामुक्त अभियान के तहत आयोजित एक कार्यक्रम के बाद विरोधियों ने इस वीडियो को दोबारा हवा देना शुरू कर दिया है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखें वीडियो

Advertisement

सफाई

मंत्री ने वीडियो पर क्या दी सफाई?

इस विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए सरथ कुमार ने अपनी पत्नी और बेटी के साथ 2 मिनट का वीडियो बयान जारी किया है, जिसमें उन्होंने आरोपों का जोरदार खंडन किया है। उन्होंने कहा, "आज सुबह मैंने एक नशा-विरोधी अभियान कार्यक्रम में भाग लिया। तब से मेरे एक पुराने वीडियो का इस्तेमाल करते हुए एक झूठी कहानी फैलाई जा रही है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि मैं मैच के दौरान नशा कर रहा था।"

Advertisement

दवा

मंत्री ने पाउडर को बताया बेटी की दवा

मंत्री ने कहा, "मेरी बेटी को दवा लेनी थी, लेकिन वह गोली निगल नहीं सकती थी। मेरी पत्नी ने कहा कि मैं उसे पीस दूं ताकि उसे पानी में मिलाकर दिया जा सके। मैं ठीक वही कर रहा था।" मंत्री ने कहा, "इन आरोपों से उन्हें और उनके परिवार को काफी पीड़ा हुई है। स्टेडियम के अंदर इतनी कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच, मेरे परिवार और भारी भीड़ से घिरे होने के बावजूद, इस तरह के आरोप लगाना अनुचित है।"

Advertisement