तमिलनाडु: 3 वर्षीय बच्ची को बिस्कुट का लालच देकर बलात्कार, मौत; बिहार का प्रवासी मजदूर गिरफ्तार
क्या है खबर?
तमिलनाडु के तिरुवल्लूर में एक बड़ी वारदात सामने आई है। यहां के गुम्मिडीपूंडी में 3 वर्षीय बच्ची का बलात्कार हुआ है, जिसकी सोमवार को अस्पताल में मौत हो गई। आरोपी बिहार का रहने वाला 19 वर्षीय प्रवासी मजदूर बिपिन मंच है, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों में इलाके लोगों के हवाले से बताया जा रहा था कि बच्ची के साथ 4 लोगों ने सामूहिक बलात्कार किया था। हालांकि, पुलिस ने इन खबरों को फर्जी बताया है।
घटना
क्या है मामला?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, रविवार को घर के पास खेलते समय बच्ची लापता हो गई थी, जिसके बाद उसकी तलाश शुरू की गई। बच्ची को गंभीर हालत में पास की झाड़ियों में पाया गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सोमवार को उसकी मौत हो गई। आसपास के लोगों ने लड़की को पड़ोस में रहने वाले बिपिन मंच के साथ जाते देखा था, जिसके बाद लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
जांच
बच्ची के माता-पिता के साथ कंपनी में कार्यरत है आरोपी
डीटी नेक्स्ट के मुताबिक, आरोपी बच्ची के माता-पिता गुम्मिडीपूंडी के औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक इस्पात कंपनी में कार्यरत हैं। आरोपी बच्ची के पिता के साथ उसी कंपनी में काम करता था और उनका पड़ोसी था। स्थानीय लोगों का कहना है कि रविवार की रात बच्ची लड़की अपने घर के बाहर अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी, तभी आरोपी उसे बिस्कुट दिलाने के बहाने ले गया था। आरोप है कि बलात्कार के बाद उसने बच्ची को लावारिस छोड़ दिया।