सुप्रीम कोर्ट ने नहीं दी उमर खालिद और शरजील को जमानत, दिल्ली पुलिस से जवाब मांगा
क्या है खबर?
सुप्रीम कोर्ट ने 2020 में हुए दिल्ली दंगों की साजिश के मामले में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) के पूर्व छात्र उमर खालिद और शरजील इमाम को अंतरिम जमानत देने से इनकार कर दिया। भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत, न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची और वी मोहना की पीठ ने बुधवार को उनकी अंतरिम जमानत याचिका पर विचार करने से मना कर दिया। कोर्ट ने याचिकाओं पर दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
सुनवाई
कोर्ट ने क्या कहा?
खालिद और इमाम की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल और सिद्धार्थ दवे ने कहा कि दोनों 6 साल से अधिक समय से हिरासत में है।
हालांकि, पीठ ने कहा कि वह पहले दिल्ली पुलिस को सुनेगी।
सिब्बल ने बताया कि तस्लीम अहमद मामले में रेफरेंस ऑर्डर पास करते समय 2 जजों की पीठ ने दंगों की साजिश में सह-आरोपी को अंतरिम जमानत दी थी।
CJI ने कहा कि मामले की सुनवाई के लिए 3 जजों की पीठ बनानी होगी।
मामला
जनवरी में सह-आरोपियों को मिली थी जमानत
इस साल 5 जनवरी को न्यायमूर्ति अरविंद कुमार और एनवी अंजारिया की पीठ ने इमाम और खालिद को जमानत देने से मना कर दिया था, और उन्हें बड़ी साजिश का 'आइडियोलॉजिकल ड्राइवर' बताया था ।
हालांकि, पीठ ने गुलफिशा फातिमा समेत 5 दूसरे सह-आरोपियों को जमानत दे दी, क्योंकि उन्होंने कथित साजिश में उनकी भूमिका को अलग-अलग बताया था।
कोर्ट ने इमाम और खालिद जमानत पर एक साल की रोक भी लगाई थी।