CJP ने शुरू किया 'स्कूल ठीक करो' अभियान, इन राज्यों में सड़कों पर उतरे छात्र
उत्तर प्रदेश, बिहार और राजस्थान जैसे राज्यों में छात्र सड़कों पर उतर आए हैं और सरकारी स्कूलों की खराब हालत के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। उनका कहना है कि स्कूलों की इमारतें टूटी हुई हैं, शिक्षकों की भारी कमी है और शौचालय-पानी जैसी बुनियादी सुविधाएं भी नहीं हैं। अलवर में हालात तब और तनावपूर्ण हो गए जब प्रदर्शनकारियों की पुलिस के साथ झड़प हो गई। बता दें कि इस हफ्ते की शुरुआत में एक स्कूल की छत से स्लैब गिर गया था, जिससे इमारत को काफी नुकसान हुआ।
CJP ने शुरू किया 'स्कूल ठीक करो' अभियान
इन समस्याओं को हल करने के लिए कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने 15 अगस्त को 'स्कूल ठीक करो' अभियान शुरू किया है। वे लोगों को अपने इलाके के स्कूलों की हालत देखने और मरम्मत की मांग करने के लिए प्रेरित कर रहे है। इस अभियान का लक्ष्य दो महीने में कम से कम 100 स्कूलों को ठीक करना है। इस अभियान का असर अब दिखने लगा है। 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत CJP ने इन प्रदर्शनों को और ताकत दी, जिसके बाद अधिकारियों ने शिक्षकों की कमी दूर करने और सभी शिकायतें दूर करने का वादा किया है।