NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    जम्मू-कश्मीर
    क्राइम समाचार
    कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस वैक्सीन
    लखीमपुर रेप-हत्याकांड
    हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर (LCH)
    भू-धंसाव
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / देश की खबरें / कथित घुसपैठ को लेकर श्रीलंकाई नौसेना का भारतीय मछुआरों पर हमला, एक घायल- रिपोर्ट
    देश

    कथित घुसपैठ को लेकर श्रीलंकाई नौसेना का भारतीय मछुआरों पर हमला, एक घायल- रिपोर्ट

    कथित घुसपैठ को लेकर श्रीलंकाई नौसेना का भारतीय मछुआरों पर हमला, एक घायल- रिपोर्ट
    लेखन मुकुल तोमर
    Oct 27, 2020, 10:56 am 1 मिनट में पढ़ें
    कथित घुसपैठ को लेकर श्रीलंकाई नौसेना का भारतीय मछुआरों पर हमला, एक घायल- रिपोर्ट

    श्रीलंकाई नौसेना के कथित तौर पर उसकी सीमा में घुसने के लिए भारतीय मछुआरों पर हमला करने का मामला सामने आया है। इस हमले में एक मछुआरा घायल भी हुआ है। हालांकि मछुआरों ने श्रीलंका की सीमा में दाखिल होने से इनकार किया है। मामले में अभी तक कोई भी आधिकारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है और भारतीय अधिकारी मामले की जांच में जुटे हुए हैं। बता दें कि भारतीय मछुआरों और श्रीलंकाई नौसेना में टकराव होते रहते हैं।

    मछुआरों का आरोप- हम पर पत्थर फेंके गए, जाल फाड़े

    NDTV की रिपोर्ट के अनुसार, श्रीलंकाई नौसेना का आरोप है कि भारतीय मछुआरों के एक समूह ने उनकी समुद्री सीमा में घुसपैठ कर दी थी। वहीं भारतीय मछुआरों ने श्रीलंका के जल क्षेत्र में घुसने से इनकार किया है। उल्टे श्रीलंकाई नौसेने पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि नौसेना ने उन पर पत्थर फेंके और उनके जालों को फाड़ दिया गया। इस हमले में तमिलनाडु के रामेश्वरम का रहने वाला एक मछुआरा घायल हुआ है।

    एक-दूसरे के इलाके में घुसते रहते हैं भारत और श्रीलंका के मछुआरे

    बता दें कि भारत और श्रीलंका के मछुआरों का मछली पकड़ते वक्त एक-दूसरे के इलाके में घुस जाना आम है और कई बार दोनों देश ऐसे मछुआरों को गिरफ्तार भी कर चुकी हैं। हालांकि बाद में उन्हें छोड़ दिया जाता है।

    श्रीलंकाई नौसेना पर उत्पीड़न का आरोप लगाते रहे हैं भारतीय मछुआरे

    भारतीय मछुआरे श्रीलंकाई नौसेना पर उत्पीड़न करने का आरोप भी लगाते रहे हैं और तमिलनाडु की सरकार इस मामले को केंद्र सरकार के आगे भी उठा चुकी है। केंद्र सरकार से मछुआरों का उत्पीड़न बंद कराने के लिए कदम उठाने की अपील करते हुए राज्य ने कहा था कि भारतीय मछुआरे कभी-कभी गलती से हिंद महासागर में मछली पकड़ते वक्त भारतीय जल क्षेत्र को पार कर श्रीलंकाई जल क्षेत्र में चले जाते हैं और उनका उत्पीड़न बंद होना चाहिए।

    बीते हफ्ते ही श्रीलंका ने खदेड़े थे भारतीय मछुआरे

    बीते हफ्ते एक ऐसा मामला भी सामने आया था जब श्रीलंकाई नौसेना ने भारतीय मछुआरों को मछली पकड़ने से रोकते हुए खदेड़ दिया था। मछुआरा संघ के अधिकारियों के अनुसार, 18 अक्टूबर को श्रीलंकाई नौसेना ने भारतीय मछुआरों की 600 में से 50 नावों को वापस लौटा दिया था और इसके कारण 4,000 से अधिक मछुआरों को एक भी मछली पकड़े बना वापस लौटना पड़ा था। अधिकारियों ने राज्य और केंद्र सरकार से मदद की अपील की थी।

    बीते हफ्ते दोनों देशों की नौसेनाओं ने किया था सैन्य अभ्यास

    गौरतलब है कि भारतीय मछुआरों और श्रीलंकाई नौसेना के बीच टकराव की ये खबरें ऐसे समय पर आई हैं, जब चीन के बढ़ते खतरे के बीच दोनों देशों की नौसेनाएं नजदीक आ रही हैं। पिछले हफ्ते ही दोनों देशों की नौसेनाओं ने तीन दिन का सैन्य अभ्यास करते हुए अपने रणनीतिक मंसूबे जाहिर किए थे। इस अभ्यास में भारतीय नौसेना ने अपने एंटी-सबमरीन हथियारों और हेलीकॉप्टर्स का प्रदर्शन किया था।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    तमिलनाडु

    तमिलनाडु

    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन 36,469 नए मामले, पिछले तीन महीने में सबसे कम दिल्ली
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन 50,129 नए मामले, 578 मौतें; रिकवरी रेट लगभग 90 प्रतिशत दिल्ली
    कोरोना वायरस: देश में 78 लाख हुई संक्रमितों की संख्या, 70 लाख से अधिक हुए ठीक भारत की खबरें
    तमिलनाडु: पटाखा फैक्‍ट्री में आग लगने से पांच की मौत, तीन घायल एमके स्टालिन

    देश की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    India Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023