दिल्ली हवाई अड्डे पर टैक्सी करते समय स्पाइसजेट का विमान अकासा एयर के विमान से टकराया
क्या है खबर?
दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गुरुवार को बड़ा हादसा होते-होते बचा। यहां स्पाइसजेट का विमान हवाई पट्टी पर अकासा एयर के विमान से टकरा गया, जिससे दोनों विमान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। यह घटना तब हुई, जब अकासा का विमान यात्रियों को बैठाकर उड़ान की तैयारी में था और स्पाइसजेट का विमान टैक्सी कर रहा था। दोनों विमान अभी उड़ान भरने से रोक दिए गए हैं। मौके पर मौजूद टीम स्थिति को संभाल रही है।
हादसा
कैसे हुआ हादसा?
फ्लाइटराडार24 के मुताबिक, यह घटना तब हुई जब लेह से आकर स्पाइसजेट का B737-700 विमान गेट की ओर टैक्सी कर रहा था। उस समय अकासा एयर का विमान QP-1406 हैदराबाद के लिए रवाना होने वाला था। बताया जा रहा है कि स्पाइसजेट के विमान के दाहिने पंख को नुकसान पहुंचा। अकासा एयर के विमान के बाएं क्षैतिज स्टेबलाइजर क्षतिग्रस्त हुआ है। दोनों विमानों को बे में खड़ा कर दिया गया है। घटना की जांच शुरू कर दी गई है।
बयान
अकासा एयर ने क्या कहा?
अकासा एयर के प्रवक्ता ने घटना के बाद कहा, "दिल्ली से हैदराबाद जाने वाली उड़ान QP 1406 का संचालन कर रहे अकासा एयर के विमान को 16 अप्रैल, 2026 को बे में वापस आ गई। प्रारंभिक जानकारी से पता चलता है कि अकासा का विमान स्थिर खड़ा था जब किसी अन्य एयरलाइन के विमान ने उससे संपर्क किया। सभी यात्रियों और चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं। यात्रियों को हैदराबाद ले जाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था हो रही हैं।"
ट्विटर पोस्ट
स्पाइसजेट का विमान अकासा विमान से टकराया
AKASA-SPICE JET AIRPORT COLLISION
— Rahul Shivshankar (@RShivshankar) April 16, 2026
Akasa Air spokesperson:
Akasa Air’s aircraft operating flight QP 1406 from Delhi to Hyderabad had to return to the bay on April 16, 2026.
Preliminary information indicates that Akasa’s aircraft was stationary when another airline’s aircraft made… pic.twitter.com/EoDLEDKrwI
बयान
स्पाइसजेट ने क्या कहा?
स्पाइसजेट ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि टैक्सी के दौरान उसका विमान एक जमीनी घटना से जुड़ा पाया गया है। स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने कहा, "16 अप्रैल, 2026 को दिल्ली हवाई अड्डे पर टैक्सी करते समय स्पाइसजेट का एक B737-700 विमान एक दुर्घटना का शिकार हो गया, जिसके परिणामस्वरूप उसके दाहिने विंगलेट और एक अन्य एयरलाइन के विमान के बाएं क्षैतिज स्टेबलाइजर को नुकसान पहुंचा।" दोनों एयरलाइंस मामले की जांच में सहयोग कर रहे हैं।