NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / गुरुग्राम: बिना पास हरियाणा में आने की कोशिश कर रहे लोगों ने पुलिस पर पत्थर फेंके
    अगली खबर
    गुरुग्राम: बिना पास हरियाणा में आने की कोशिश कर रहे लोगों ने पुलिस पर पत्थर फेंके

    गुरुग्राम: बिना पास हरियाणा में आने की कोशिश कर रहे लोगों ने पुलिस पर पत्थर फेंके

    लेखन प्रमोद कुमार
    May 20, 2020
    02:30 pm

    क्या है खबर?

    दिल्ली-गुरुग्राम सीमा पर हरियाणा में आने का प्रयास कर रहे कुछ लोगों ने पुलिसकर्मियों पर पथराव किया है।

    बताया जा रहा है कि पथराव में कुछ पुलिसकर्मियों को चोटें आई हैं। पुलिस ने लोगों को रोकने के लिए हल्का बल प्रयोग भी किया।

    घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें भीड़ शोर मचाती हुई पुलिसकर्मियों की तरफ बढ़ रही है।

    फिलहाल पुलिस व्यवस्था को बनाए रखने की कोशिश में लगी है।

    नियम

    बिना पास नहीं हो रही दिल्ली से हरियाणा में एंट्री

    यह घटना दिल्ली-गुरुग्राम सीमा पर स्थित पालम विहार इलाके के सलाहपुर गांव की है।

    यहां पुलिस ने दिल्ली से हरियाणा से आने वाले लोगों के लिए नाकेबंदी की हुई है और पास देखने के बाद ही लोगों को गुरुग्राम में आने की छूट दी जा रही है।

    अगर किसी के पास प्रशासन की तरफ से जारी किया गया पास नहीं है तो उसकी हरियाणा में एंट्री नहीं हो रही और उसे वहीं से लौटाया जा रहा है।

    ताजा स्थिति

    पुलिस ने अतिरिक्त बल बुलाकर पाया हालत पर नियंत्रण

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बुधवार को बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा होकर हरियाणा में एंट्री करना चाहते थे, जबकि इनके पास वैध पास नहीं था।

    पुलिस ने इन्हें जब रोका तो वे जबरदस्ती करने लगे। यह देखकर पुलिस ने उन पर हल्का बल प्रयोग किया, जिसके बाद सलाहपुर गांव के कुछ लोगों ने बाकियों के साथ मिलकर पुलिस पर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए।

    हालात बिगड़ते देखकर पुलिस ने अतिरिक्त बल को मौके पर बुलाया और स्थिति पर नियंत्रण पाया।

    जानकारी

    आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

    फिलहाल पुलिस ने स्थिति पर काबू पा लिया है और हालात सामान्य हैं। पुलिस उन आरोपियों की तलाश में जुटी है, जिन्होंने पत्थरबाजी की थी। इस घटना का वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।

    ट्विटर पोस्ट

    यहां देखिये घटना का वीडियो

    Violence broke out in Delhi's Salahpur Majra village on the Delhi-Gurgaon border today, as workers looking to reach various factories and industries in Gurgaon were stopped from entering the city by police personnel due to restrictions on cross border movement. @IndianExpress pic.twitter.com/tqYMHFo0e5

    — Sakshi Dayal (@sakshi_dayal) May 20, 2020

    मामला

    हरियाणा ने सील कर दी थी दिल्ली से लगती सीमा

    बता दें कि गत दिनों में हरियाणा में कोरोना वायरस के मामले बढ़ने के बाद राज्य सरकार ने इसके लिए दिल्ली को जिम्मेदार ठहराया था।

    हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने प्रतिदिन दोनों राज्यों के बीच आवाजाही करने वालों को कोरोना का सुपर स्प्रेडर करार दिया था और दिल्ली सरकार से कर्मचारियों के रहने और खाने-पीने की व्यवस्था करने की अपील की थी।

    इतना ही नहीं हरियाणा सरकार ने दिल्ली की सीमाओं को भी सील कर दिया था।

    आदेश

    दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया था सीमा खोलने का आदेश

    हरियाणा द्वारा सीमा सील करने का मामला दिल्ली हाई कोर्ट पहुंच गया था।

    मामले की सुनवाई करते हुए हाई कोर्ट की बेंच ने कहा कि हरियाणा सरकार को सीमा खोलनी चाहिए।

    इस पर हरियाणा सरकार के एडिशनल एडवोकेट जनरल अनिल ग्रोवर ने लिखित आश्वासन दिया कि डॉक्टर, नर्स, पुलिसकर्मियों सहित सभी जरूरी सेवाओं से जुड़े अधिकारी और कर्मचारियों को बॉर्डर पर नहीं रोका जाएगा और वो हरियाणा से दिल्ली आवाजाही कर सकेंगे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दिल्ली
    हरियाणा
    दिल्ली हाई कोर्ट
    गुरूग्राम

    ताज़ा खबरें

    शुभमन गिल ने जड़ा IPL 2025 में अपना छठा अर्धशतक, 5,000 टी-20 रन भी पूरे इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: GT ने DC को 10 विकेट से हराया, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: GT ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बनाए रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: साई सुदर्शन ने जड़ा IPL करियर का दूसरा शतक, बने 'प्लयेर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    दिल्ली

    कोरोना वायरस: तेजी से बढ़ते मामलों के कारण चिंता का नया विषय बना तमिलनाडु तमिलनाडु
    भारत में पेट्रोल-डीजल पर लग रहा 69 प्रतिशत टैक्स, दुनिया में सबसे ज्यादा पेट्रोल-डीजल की कीमतें
    कोरोना वायरस: दिल्ली पुलिस में पहली मौत, लक्षण दिखने के 24 घंटे बाद कांस्टेबल का निधन भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: भारत में तीन दिन में 10,000 नए मामले, कुल संख्या 52,000 के पार तमिलनाडु

    हरियाणा

    लॉकडाउन: हरियाणा सरकार ने दिया पहली बार अपराध करने वालों को गिरफ्तार नहीं करने का आदेश जेल
    लॉकडाउन: महाराष्ट्र में वीडियो कॉल के जरिए हुआ निकाह, मोबाइल से पूरे हुए सारे रीति-रिवाज झारखंड
    कोरोना वायरस: देश में 4,000 के पार पहुंची संक्रमितों की संख्या, कैसे हटाया जाएगा लॉकडाउन? भारत की खबरें
    हरियाणा: बिना परीक्षा के अगली क्लास में भेजे जाएंगे छात्र, बाद में होंगी छूटी हुई परीक्षाएं CBSE

    दिल्ली हाई कोर्ट

    क्या सुप्रीम कोर्ट और CJI को RTI कानून के दायरे में आना चाहिए? कल आएगा फैसला कांग्रेस समाचार
    सुप्रीम कोर्ट का फैसला, RTI कानून के दायरे में आएंगे मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई
    नए CJI के पास आई पहली अपील चिदंबरम की, INX मीडिया केस में जमानत की अर्जी कपिल सिब्बल
    खारिज हुई निर्भया के दोषी की खुद को नाबालिग बताने की याचिका, वकील पर लगा जुर्माना दिल्ली

    गुरूग्राम

    पीएम मोदी ने वेस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन किया, दिल्ली को प्रदूषण से मिलेगी राहत दिल्ली
    दिल्ली: मेट्रो स्टेशन के पास साइकिल पर रखे बक्से में मिली महिला की सिर कटी लाश दिल्ली पुलिस
    दिल्ली के छतरपुर में हो रही थी रेव पार्टी, भारा मात्रा में शराब और कोकीन बरामद दिल्ली पुलिस
    गुरुग्राम: SHO ने महिला के साथ किया कई बार रेप, वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल हरियाणा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025