राजस्थान: नागौर हाईवे पर भीषण हादसे में एक ही परिवार के 4 की मौत, 8 घायल
देश
राजस्थान के नागौर-अजमेर हाईवे पर रविवार सुबह करीब 8 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में रावलानिया गांव के एक परिवार के 4 लोगों की जान चली गई, जबकि 8 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दर्दनाक हादसा तब हुआ जब यह परिवार अपने धार्मिक स्थल बुटाटी धाम से महज 10 किलोमीटर दूर था और उनकी कार की राजस्थान रोडवेज की एक बस से सीधी टक्कर हो गई।
घायल 8 लोगों में 2 बच्चे शामिल
टक्कर इतनी भीषण थी कि परिवार के 3 सदस्यों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि चौथे व्यक्ति ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ा। 8 घायलों में 2 बच्चे भी शामिल हैं और सभी का इलाज चल रहा है। राहत की बात यह रही कि बस में सवार सभी 15 यात्री सुरक्षित रहे और उन्हें किसी तरह की चोट नहीं आई।