NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / प्रवासी मजूदरों के साथ थम नहीं रहे सड़क हादसे, बीती रात 14 की मौत, 52 घायल
    अगली खबर
    प्रवासी मजूदरों के साथ थम नहीं रहे सड़क हादसे, बीती रात 14 की मौत, 52 घायल

    प्रवासी मजूदरों के साथ थम नहीं रहे सड़क हादसे, बीती रात 14 की मौत, 52 घायल

    लेखन प्रमोद कुमार
    May 14, 2020
    08:47 am

    क्या है खबर?

    लॉकडाउन के कारण दूसरे राज्यों में फंसे प्रवासी मजदूर अपने घरों की तरफ लौट रहे हैं। इसके साथ-साथ उनके साथ होने वाले हादसों की संख्या भी लगातार बढ़ती जा रही है।

    पिछले कुछ घंटों में हुए अलग-अलग हादसों मे 10 से ज्यादा मजदूरों की मौत हो गई और 50 से ज्यादा घायल हुए हैं।

    ये दोनों हादसे उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में हुए हैं। सभी मजदूर दूसरे राज्यों से अपने घर लौट रहे थे।

    मध्य प्रदेश

    गुना जिले में हुए हादसे में आठ मजदूरों की मौत

    बीती रात मध्य प्रदेश में ट्रक और बस हादसे में आठ मजदूरों की मौत हुई और 50 से ज्यादा घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    लॉकडाउन के कारण महाराष्ट्र में फंसे ये मजदूर ट्रक में सवार होकर उत्तर प्रदेश में अपने घर जा रहे थे।

    रास्ते में गुना के कैंट पुलिस स्टेशन इलाके में यह ट्रक बस से टकरा गया। पिछले कुछ दिनों में मध्य प्रदेश में हुआ यह ऐसा दूसरा हादसा है।

    उत्तर प्रदेश

    मुजफ्फरनगर में मजदूरों को रौंदती हुई निकली सरकारी बस

    बीती रात ही दूसरा हादसा उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में हुआ। यहां एक सरकारी बस पैदल सड़क पर चल रहे मजदूरों को रौंदते हुए आगे निकल गई।

    इस हादसे में छह मजदूरों की मौत हो गई और दो घायल हुए हैं।

    ये मजदूर पैदल ही पंजाब से बिहार के गोपालगंज जा रहे थे।

    पुलिस ने बताया कि बस खाली थी और हादसे के बाद ड्राइवर मौके से फरार हो गया है। यह हादसा बुधवार रात लगभग 11 बजे हुआ।

    लॉकडाउन

    पैदल और साइकिलों पर सफर करने को मजबूर हैं मजदूर

    कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए सरकार ने मार्च में देशव्यापी लॉकडाउन का ऐलान किया था।

    इससे मजदूर की रोजी-रोजी पर संकट गहरा गया। इस कारण लॉकडाउन में तमाम पांबदियों के बीच बड़ी संख्या में मजदूरों ने पलायन किया।

    लगभग डेढ़ महीने बाद केंद्र सरकार ने मजदूरों के लिए श्रमिक स्पेशल ट्रेनें चलाई, लेकिन टिकट के पैसे न होने और पेचीदा रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के कारण कई मजदूर पैदल और दूसरे वाहनों में सफर कर रहे हैं।

    जानकारी

    मध्य प्रदेश में गई थी पांच मजदूरों की जान

    बीते सप्ताह मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर में ट्रक पलटने से पांच मजदूरों की मौत हो गई थी और 11 घायल हो गए थे। ये मजदूर आम से भरे ट्रक में छिपकर हैदराबाद से आए थे और उत्तर प्रदेश जा रहे थे।

    महाराष्ट्र

    औरंगाबाद में मजूदरों के ऊपर से गुजरी थी मालगाड़ी

    नरसिंहपुर में हुए सड़क हादसे से दो दिन पहले ही महाराष्ट्र के औरंगाबाद में हुए एक रेल हादसे में 16 प्रवासी मजूदरों की मौत हुई थी।

    लॉकडाउन के कारण फैक्ट्री होने के बाद ये मजदूर पैदल ही अपने घर लौट रहे थे।

    पटरी के साथ-साथ चलते ये सभी मजदूर थकान के कारण पटरी पर सो गए। सुबह लगभग 5 बजे इनकी नींद खुलने से पहले ही मालगाड़ी इन्हें रौंदते हुए आगे निकल गई।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मध्य प्रदेश
    उत्तर प्रदेश
    लॉकडाउन
    प्रवासी मजदूर

    ताज़ा खबरें

    TVS एनटॉर्क 125 ने इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज कराया नाम, बनाया यह रिकॉर्ड  TVS मोटर
    सुप्रीम कोर्ट ने बर्खास्त IAS पूजा खेडकर को अग्रिम जमानत दी, कहा- क्या उसने हत्या की? सुप्रीम कोर्ट
    IMDb के मुताबिक ये हैं इस साल की 5 बहुप्रतीक्षित फिल्में ऋतिक रोशन
    मिजोरम में सबसे अधिक पढ़े-लिखे लोग, जानिए कैसे हासिल की पूर्ण साक्षर राज्य की उपलब्धि मिजोरम

    मध्य प्रदेश

    मध्य प्रदेश: कांग्रेस सरकार पर क्यों पैदा हुआ संकट? समझें पूरा घटनाक्रम कांग्रेस समाचार
    विधानसभा में साबित करेंगे बहुमत, भाजपा के प्रयासों को लेकर हुई थी सिंधिया से बात- कमलनाथ कांग्रेस समाचार
    भाजपा में शामिल होते ही बढ़ी ज्योतिरादित्य सिंधिया की मुश्किलें, जमीन घोटाले की फिर होगी जांच कांग्रेस समाचार
    मध्य प्रदेश: राज्यपाल ने मुख्यमंत्री कमलनाथ से सोमवार को बहुमत साबित करने को कहा कांग्रेस समाचार

    उत्तर प्रदेश

    चीन से उत्तर प्रदेश में कारोबार शिफ्ट करने वालों को पैकेज दे सकती है योगी सरकार चीन समाचार
    नोएडा: टिक-टॉक वीडियो पर लाइक्स नहीं मिलने से दुखी युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या नोएडा
    शरजील इमाम के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने दायर की चार्जशीट, लगाया देशद्रोह का आरोप दिल्ली पुलिस
    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता का निधन, दिल्ली के AIIMS में थे भर्ती दिल्ली

    लॉकडाउन

    भारतीय रेलवे शुरू करने जा रहा पैसेंजर ट्रेन सेवा, सोमवार से होगी बुकिंग नरेंद्र मोदी
    देश में बढ़ी कोरोना वायरस की रफ्तार, पहली बार एक दिन में 4,000 से ज्यादा मामले भारत की खबरें
    मॉडल पूनम पांडे को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अब अदालत में होगी पेशी बॉलीवुड समाचार
    DRDO ने करेंसी नोट और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट को सैनिटाइज करने के लिए बनाई विशेष डिवाइस भारत की खबरें

    प्रवासी मजदूर

    प्रवासी मजूदरों के साथ एक और हादसा, मध्य प्रदेश में ट्रक पलटने से पांच की मौत मध्य प्रदेश
    भारतीय रेलवे ने बदले 'श्रमिक स्पेशल' ट्रेन के नियम, अब 1,200 की जगह 1,700 करेंगे यात्रा उत्तर प्रदेश
    हरियाणा और उत्तर प्रदेश में कारों की चपेट में आए प्रवासी मजदूर, दो की मौत हरियाणा
    आंध्र प्रदेश और तेलंगाना लौटे 60 से ज्यादा प्रवासियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि तेलंगाना
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025