भारत में गहराया जल संकट: केवल 64 प्रतिशत भरे जलाशय, पिछले साल से 18 प्रतिशत कम
देश
इस मानसून सीजन में भारत के बड़े जलाशय अभी करीब 64.16 प्रतिशत तक भर गए हैं। देश के 166 प्रमुख जलाशयों में इस वक्त लगभग 117.773 बिलियन क्यूबिक मीटर (BCM) पानी जमा है, जो काफी बेहतर स्थिति है। हालांकि, इनमें से 35 प्रतिशत जलाशय अब भी आधे से कम भरे हैं।
भारत के पूर्व और पूर्वोत्तर में बारिश की कमी
भले ही कुछ जलाशय पूरी तरह भर गए हैं और कुछ अपनी पूरी क्षमता तक पहुंचने वाले हैं, लेकिन पूरे देश में पानी का कुल भंडारण पिछले साल की तुलना में 18 प्रतिशत अंक कम है।
यह सामान्य स्तर से भी 3 प्रतिशत अंक नीचे है। खासकर पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में इसका असर ज्यादा दिख रहा है, जहां बारिश की कमी 26 प्रतिशत तक पहुंच गई है। हालांकि, आने वाले दिनों में और बारिश की उम्मीद जताई जा रही है।